Ramayana Fees: विवेक ओबेरॉय ने चैरिटी के लिए छोड़ी ‘रामायण’ की फीस

Masti 4 Movie Poster featuring Riteish Deshmukh, Vivek Oberoi and Aftab Shivdasani

Ramayana Fees: अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) इन दिनों अपनी कॉमिक फ्रेंचाइजी ‘मस्ती 4’ के प्रमोशन में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। 21 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। इसी दौरान अभिनेता ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रणबीर कपूर स्टारर रामायण: भाग 1 में अहम भूमिका निभाने वाले विवेक ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म से मिली अपनी पूरी फीस एक सामाजिक और इंसानी सरोकार में दान कर दी है।

फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं चाहिए Ramayana Fees

अभिनेता ने अपनी इस भावुक पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि वह कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए हमेशा से कुछ करना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, मैंने नमित मल्होत्रा (प्रोड्यूसर) से साफ कहा कि मुझे इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं चाहिए। इस रकम का इस्तेमाल उन बच्चे के इलाज के लिए होना चाहिए, जो कैंसर से लड़ रहे हैं। वही सच्ची कमाई है।

रामायण: भाग 1 Ramayana Fees

रामायण: भाग 1 में विवेक विभीषण का किरदार निभा रहे हैं। यह वह पात्र है जो धर्म की राह चुनते हुए भाई के खिलाफ खड़ा होता है। दिलचस्प बात यह है कि अपने किरदार की तरह ही विवेक ने वास्तविक जीवन में भी एक ऐसा कदम उठाया है जो मानवता के पक्ष में खड़ा नजर आता है।

इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ Ramayana Fees

Vivek Oberoi के करियर की रफ्तार इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। ‘रामायण’ और ‘मस्ती 4’ के अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की हाई-वोल्टेज फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी नजर आएंगे, जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर अभिनेता ने कहा, जिंदगी अद्भुत है। मैं बिना किसी दबाव के, सिर्फ अपने जुनून के हिसाब से प्रोजेक्ट चुन रहा हूं। ब्रह्मांड आपको वही लौटाता है जो आप महसूस करते हैं।

Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू

Also Read: Burning Crop Residue फसल अवशेष जलाने पर असंध के गांव राहड़ा में किसान पर एफआईआर दर्ज कर लगाया जुर्माना

Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp