Rapper Badshah ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मांगी माफी,खुद को बताया प्राउड हरियाणवी Rapper Badshah Apology Video

Badshah controversial song Haryana notice, Badshah Rapper, Haryana Women Commission, Tattiri Song Controversy, Panchkula Cyber Crime, Khap Panchayat Protest, Haryana News, Rohtak News,Rapper Badshah Apology Video

जींद Rapper Badshah Apology Video रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें खुद को प्राउड हरियाणवी बताते हुए टटीरी गीत को लेकर भावनाएं आहत होने पर माफी मांगी है। वीडियो में रैपर बादशाह ने कहा है कि मेरा नया गाना टटीरी रिलीज हुआ है। उसमें विजुअल रिप्रेंजेटेशन की वजह से कई लोगों को खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है। सबसे पहले मैं कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरी बोली, खानपान, रहन-सहन हरियाणा से है और प्राउड हरियाणवी हूं। मेरा इरादा नही था कि किसी भी महिला के बारे में बहुदी बात करूं। वहीं टटीरी गाने को हटा भी दिया गया है।

सच्चाखेड़ा में गाने की शूटिंग के लिए रैपर गायक बादशाह पहुंचा था जरूर ग्रामीणों ने किया दावा Rapper Badshah Apology Video

वहीं टटीरी गाने के विवादत शब्दों को लेकर सुर्खियों में आए रैपर बादशाह के गाने की शूटिंग गांव सच्चाखेड़ा के राजकीय प्राइमरी स्कूल व गांव के चौक व गलियों के साथ तालाब पर हुई थी। गाने की शूटिंग में गांव के काफी ग्रामीण भी शामिल हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार यह शूटिंग छह व सात अगस्त को हुई थी। सात अगस्त को हुई शूटिंग में रैपर गायक बादशाह दोपहर बाद गांव में आया था। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्कूल में हुई शूटिंग के बारे में किसी को पता नहीं है। क्योंंकि यह शूटिंग स्कूल की छुट्टी होने के बाद हुई होगी। स्कूल का गेट खुला रहता है। क्योंकि यहां पर ओपन जिम लगाई गई है। जिससे शूटिंग करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सात अगस्त को ग्राम पंचायत से गांव में शूटिंग करने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन ग्राम पंचायत ने किसी तरह की लिखित में अनुमति नहीं दी गई थी। शूटिंग में आए लोगों द्वारा कहा गया था कि केवल उो घंटे का समय चाहिए। जिस पर ग्रामीणों की सहमति पर शूटिंग करने की इजाजत दे दी थी। उन्होंने कहा कि उस दिन गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तो ज्यादा लोगों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई दी थी। गांव के चौक के पास के दुकानदार ईश्वर ने बताया कि शूटिंग वालों द्वारा गांव के अंदर चौक के पास के दुकानदार व अन्य को यह कह कर बुलाया गया था कि उनको केवल बैठे ही रहना है। उनको न तो कोई पैसा दिया गया। वहीं स्कूल के पास शूटिंग होने पर तालाब पर भैंसों को पानी पिलाने आए व्यक्ति को भी हटाया जा रहा था। स्कूल के अंदर व उसके पास हुई शूटिंग की जानकारी ज्यादा किसी को भी नहीं है। राजकीय प्राइमरी स्कूल में बिना अनुमति के हुई शूटिंग होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियोंं द्वारा स्कूल स्टाफ को सख्त हिदायत दे दी गई है कि स्कूल में कोई भी अंदर आएए तो उससे अंदर आने के आदेश मांगे जाए। ग्रामीणों द्वारा उन जगहों को दिखाया गयाए जहां.जहां गाने की शूटिंग की गई थी।

स्कूल का नाम वही है, पर वीडियो में एडिट कर बादशाला दिखाया Rapper Badshah Apology Video

गाने की शूटिंग जिस राजकीय प्राइमरी पाठशाला में की थी। उसको गाने के वीडियो में पाठशाला की जगह बादशाला दिखाया गया था। स्कूल का निरीक्षण किया गयाए तो पाया कि पाठशाला पुराने पेंट में लिखा हुआ था। उसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ होती दिखाई नहीं दी। स्कूल स्टाफ द्वारा भी बताया गया कि यह तो काफी पुराने अक्षर लिखे हुए हैं। गाने की वीडियो में एडिट कर पाठशाला को बादशाला दिखाया गया है।

Also Read: Gangrape Panipat की महिला के साथ यूपी में गैंगरेप,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी Panipat Woman Gangrape Saharanpur

Read Also: रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp