Relief Operations Intensify: संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि युद्धविराम के बाद से गाजा में राहत अभियान तेज हो रहे हैं। हालांकि, इस बीच इजरायल ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों की संख्या पर नई सीमा तय कर दी है।
817 राहत ट्रकों को गाजा में प्रवेश Relief Operations Intensify
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, रविवार को इजराइली अधिकारियों ने 817 राहत ट्रकों को गाजा में प्रवेश की अनुमति दी। सोमवार के आंकड़े अभी नहीं मिले हैं और और मंगलवार को कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचाई गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बताया गया कि सोमवार को आए कुछ ट्रक अब भी सीमा चौकियों पर खड़े हैं और उन्हें गाजा के भीतर वितरण के लिए नहीं ले जाया गया है।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
300 राहत ट्रकों को ही गाजा में जाने दिया Relief Operations Intensify
ओसीएचए की प्रवक्ता ओल्गा चेरेवको ने कहा कि इजरायल ने घोषणा की है कि अब रोजाना केवल 300 राहत ट्रकों को ही गाजा में जाने दिया जाएगा, क्योंकि हमास ने मृत बंधकों के शव अभी तक नहीं सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र दोनों पक्षों से युद्धविराम समझौते का पालन करने की अपील कर रहा है और आशा है कि बंधकों के शव जल्द सौंपे जाएँ ताकि शांति बनी रहे।
युद्ध के कारण बंद Relief Operations Intensify
संयुक्त राष्ट्र की टीम गाजा के उन इलाकों में पहुँच रही है जो पहले युद्ध के कारण बंद थे। मंगलवार को एक टीम ने खान यूनिस के अल-कतीबा इलाके का दौरा किया, जहां बड़ी तबाही देखी गई। सड़कों पर मलबा फैला हुआ था और राहत एजेंसियां मुख्य सड़कों को साफ करने में जुटी हैं ताकि लोगों की आवाजाही और राहत पहुँचाने का काम आसान हो सके।
इलाके में लगभग 17,000 लोग Relief Operations Intensify
कार्यालय ने कहा कि युद्ध से पहले इस इलाके में लगभग 17,000 लोग रहते थे। अब लोग अपने टूटे घरों के पास अस्थायी आवास बनाकर वापस बसना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों की सफाई, जमीन समतल करना, पानी की व्यवस्था और अस्थायी आश्रय मिलना ही उनके लौटने की पहली ज़रूरत है।
जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने की योजना Relief Operations Intensify
ओसीएचए ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठन अगले 60 दिनों में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि युद्धविराम के 24 घंटे के भीतर गाजा सिटी के अल-अहली अस्पताल में एक आपात चिकित्सीय दल पहुंचाया गया। साथ ही आठ ट्रक दवाइयाँ, इंसुलिन और लैब सामग्री लेकर ग़ाज़ा पहुँचे।
जल शुद्धिकरण इकाई के लिए सौर पैनल Relief Operations Intensify
ग़ाज़ा के दीर अल-बलाह क्षेत्र में एक जल शुद्धिकरण इकाई के लिए सौर पैनल लगाया गया है और संचार व्यवस्था सुधारने के लिए नया उपकरण भी लगाया गया है। सीमा तक जाने वाली सड़कों से मलबा हटाने का काम भी जारी है।
कई बिना फटे बम और गोले पड़े Relief Operations Intensify
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि गाजा में अब भी कई बिना फटे बम और गोले पड़े हैं, जो लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। युद्धविराम के बाद जब हजारों विस्थापित लोग और राहतकर्मी इन इलाकों में घूमते हैं, तो इनके फटने का खतरा बना रहता है।
बमों से सावधान रहने की ट्रेनिंग Relief Operations Intensify
प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की टीम बच्चों और राहतकर्मियों को ऐसे बमों से सावधान रहने की ट्रेनिंग दे रही है। विशेषज्ञ टीमें सड़कों और इमारतों के मलबे की जांच कर रही हैं ताकि यह तय किया जा सके कि कौन-से इलाके सुरक्षित हैं। ये कदम ग़ाज़ा में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने के लिए बहुत ज़रूरी हैं।
Read Also: Bhai Dooj 2025: तिथि, अनुष्ठान और भारत भर में सांस्कृतिक महत्व
Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..
Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें
Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व
Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

