Resignation of Shigeru Ishiba: जापान के पूर्व विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (Shigeru Ishiba) के इस्तीफे के फैसले के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में भाग लेने की योजना बना रहे हैं।
अपना पद छोड़ने का ऐलान किया Resignation of Shigeru Ishiba
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच जापान के प्रधानमंत्री Shigeru Ishiba ने रविवार शाम को अपना पद छोड़ने का ऐलान किया था। जुलाई में हुए उच्च सदन के चुनाव में हार के बाद एलडीपी-कोमेइतो गठबंधन ने अपना बहुमत खो दिया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को क्योडो न्यूज के हवाले से खबर दी। क्योडो न्यूज ने पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी की चुनावी हार की जिम्मेदारी लेने की बढ़ती मांग के बीच Shigeru Ishiba ने यह कदम उठाया।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
योशिमासा हयाशी ने चुनाव लड़ने का फैसला
सूत्रों के मुताबिक मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उम्मीद है कि एलडीपी मंगलवार तक मतदान प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी। तोशिमित्सु मोटेगी और योशिमासा हयाशी दोनों पिछले साल की नेतृत्व की दौड़ में शामिल थे। अनुभवी राजनेता मोटेगी एलडीपी के नीति प्रमुख भी रह चुके हैं। अन्य संभावित दावेदारों में पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची और कृषि मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी भी शामिल हैं।
सत्तारूढ़ गुट संसद के दोनों सदनों में अल्पमत Resignation of Shigeru Ishiba
जुलाई में हुए चुनाव में एलडीपी को मिली हार 2024 के प्रतिनिधि सभा चुनाव में भी इसी तरह के नतीजों के बाद आई है, जिससे सत्तारूढ़ गुट संसद के दोनों सदनों में अल्पमत में आ गया है। 1955 में एलडीपी की स्थापना के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले खबर आई थी कि पार्टी के प्रेसिडेंशियल चुनाव की वकालत करने वाले सांसद सोमवार को एलडीपी मुख्यालय जाएंगे और अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत करेंगे।
पार्टी के प्रीफेक्चुरल चैप्टर जल्द चुनाव Resignation of Shigeru Ishiba
नियम कहते हैं कि अगर पार्टी के अधिकांश सांसद और पार्टी के प्रीफेक्चुरल चैप्टर जल्द चुनाव के पक्ष में हैं तो पार्टी को चुनाव कराना होगा। Shigeru Ishibaके इस्तीफे के बाद पार्टी को उनके उत्तराधिकारी नामित करने के लिए चुनाव कराना होगा। एलडीपी अध्यक्ष चुने जाने के कुछ ही दिनों बाद Shigeru Ishibaपिछले साल 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री बने थे। पिछले अक्टूबर में निचले सदन के चुनाव में एलडीपी के बहुमत खोने के बाद Shigeru Ishibaअल्पमत सरकार चलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
Also Read: Param Sundari दसवें दिन ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में मामूली उछाल, जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन?
Also Read: Reem Shaikh in a black outfit ‘आज मेरा जन्मदिन है’, ब्लैकआउटफिट में रीम शेख ने शेयर की तस्वीरें
Also Read: बाढ पीडितों की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढाया हाथ
Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

