मुंबई। Actress Mouni Roy अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में नेपाल गई थीं। यहां पर उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
आपके दर्शन कर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं Actress Mouni Roy
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, “पशुपतिनाथ! ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय। आपके दर्शन कर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।” तस्वीरों में मौनी रॉय भगवान के दर्शन करने के बाद काठमांडू की गलियों में शॉपिंग भी करती दिखाई दीं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अब चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा संपन्न कर ली है।
इससे पहले मौनी रॉय ने दक्षिण भारतीय अंदाज में सज-धज कर ओणम सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरों में वह सुनहरे बॉर्डर वाली क्लासिक सफेद साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फोटो में उन्हें पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए भी देखा गया।
फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, ‘ओणम की शुभकामनाएं Actress Mouni Roy
एक इंटरव्यू मेंअभिनेत्री ने कहा था, “शुरुआत में मुझे लोग डेट के लिए पूछते दिखाई देते थे। मगर कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए एआई के जरिए मेरे चेहरे को किसी गलत इंसान पर लगातार पोस्ट करते दिखे। यह मुझे बहुत घिनौना लगा। उनके बारे में, मैं बस यही सोचती हूं कि ये लोग इतने बुरे कैसे हो सकते हैं। इनकी सोच कैसी है? वे इससे क्या हासिल करना चाहते हैं? उनका उद्देश्य क्या है? क्योंकि आप बस लोगों के शाप इकट्ठा कर रहे हैं। जो ऐसा कर रहा है, उसके लिए कोई भी भला नहीं चाह सकता।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय बहुत जल्द डेविड धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” में दिखाई देंगी। इसमें उनके अलावा वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी, और अली असगर जैसे सितारे भी हैं। कुछ समय पहले मौनी रॉय को “सालाकार” सीरीज में एक भारतीय महिला जासूस के रोल में देखा गया था।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

