Rishabh Shetty Video Share: कांतारा: चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो आया सामने, होम्बले फिल्म्स ने किया शेयर!

Kantara

Rishabh Shetty Video Share: होम्बले फिल्म्स ने ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) में ऋषभ शेट्टी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। Kantara: Chapter 1इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभर रही है। जहां भारत में फिल्म को जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं विदेशों में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अब तक दुनियाभर में 765 करोड़ से अधिक हो गई है।

पूरे देश में हिट ‘कांतारा: चैप्टर 1’ Rishabh Shetty Video Share

भारत की ग्रामीण कहानियों से लेकर पूरे देश में हिट होने तक, ‘Kantara: Chapter 1’ अपनी मेहनत और सोच का नतीजा साबित हुई है। ऋषभ शेट्टी ने बर्मे के किरदार में शानदार परफॉर्मेंस दी है, और फिल्म में पुरानी कहानियों, शानदार विजुअल्स और साहसी कहानी कहने के अंदाज को खूबसूरती से दिखाया है। फिल्म के हर पल में पुराने रिवाज और जनजातीय संस्कृति की झलक है, और यह फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती बल्कि एक शानदार अनुभव देती है। दर्शक और समीक्षक दोनों ही इसे खूब पसंद कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा इसे और खास बना रही है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए, मेकर्स ने एक वीडियो के साथ कैप्शन लिखा,“@ऋषभ शेट्टी ने ‘बर्मे’ को #कंताराचैप्टर1 में जीवंत बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत और मेहनत लगाई । इस महाकाव्य किरदार के पीछे की गहरी बदलाव की कहानी देखें।”

कांतारा: चैप्टर 1 को ही लिखा Rishabh Shetty Video Share

ऋषभ शेट्टी ने Kantara: Chapter 1 को ही लिखा और निर्दशित भी किया है। इसे विजय किरगंदूर ने होंबाले फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। फिल्म की शूटिंग अरविंद एस. कश्यप ने की और संगीत बी. अजयनीश लोकनाथ ने दिया है, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म की जादुई दुनिया को बनाने में मदद की है। कांताराः चैप्टर 1, दो अक्टूबर 2025 को पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है।

Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच

Also Read: Burning Crop Residue फसल अवशेष जलाने पर असंध के गांव राहड़ा में किसान पर एफआईआर दर्ज कर लगाया जुर्माना

Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp