Roman Holiday: बॉलीवुड अभिनेती सायमी खेर (Saiyami Kher) ने अपने ‘रोमन हॉलिडे’ को यादगार मैराथन अनुभव बनाया और रोम 2025 मैराथन में हिस्सा लिया।
फिटनेस और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स के प्रति जुनून Roman Holiday
अभिनेत्री और फिटनेस लवर Saiyami Kher ने इस बार अपनी छुट्टियों को दो खुशियों के साथ जोड़ा, परिवार के साथ वक्त बिताना और दौड़ना। अपनी फिटनेस और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स के प्रति जुनून के लिए जानी जाने वाली Saiyami Kher इस बार अपने माता-पिता और बहन के साथ छुट्टियां मनाने रोम पहुंचीं। रोम की खूबसूरत गलियों, इतिहास और खाने का मज़ा लेते हुए उन्होंने हाफ रोम मैराथन में हिस्सा लेने का मौका भी नहीं छोड़ा।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
दौड़ों में भाग ले चुकी Roman Holiday
Saiyami Kher पहले भी आयरनमैन ट्रायथलॉन और कई लंबी दूरी की दौड़ों में भाग ले चुकी हैं। वह हमेशा कहती हैं कि फिटनेस उनके लिए सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। यात्रा के दौरान भी वह किसी न किसी रूप में एक्टिव रहना पसंद करती हैं, और इस बार उनकी यह कोशिश उनके परिवार के साथ एक खूबसूरत याद में बदल गई।
शहर को देखने का सबसे अच्छा तरीका Roman Holiday
Saiyami Kher ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “किसी भी शहर को देखने का सबसे अच्छा तरीका है उसके बीचोंबीच पैदल दौड़ना-उसकी गलियों से होकर, उसकी ऊर्जा को महसूस करते हुए। जब भी मैं किसी नए शहर में जाती हूं, कोशिश करती हूं वहां एक हाफ मैराथन दौड़ लूं। यह मेरा पसंदीदा तरीका है किसी जगह को जानने का। रोम की दौड़ अब तक की सबसे खूबसूरत रन रही। स्पेनिश स्टेप्स से लेकर ट्रेवी फाउंटेन और अंत में कॉलेजियम तक, ऐसा लग रहा था जैसे किसी पोस्टकार्ड के अंदर दौड़ रही हूं।
मौसम बेहतरीन था, हवा में ठंडक थी, और हर मोड़ पर इतिहास बोल रहा था। कई बार तो भूल गई कि मैं रेस में हूं-बस मुस्कुराते हुए दौड़ती रही और सब महसूस करती रही। और 21 किलोमीटर की दौड़ के बाद वो पिज़्ज़ा और जेलाटो का हर बाइट वाकई डिज़र्व करती थी!” Saiyami Kher के लिए यह रोम ट्रिप सिर्फ सैर-सपाटे तक सीमित नहीं रही-यह उनके रनिंग के जुनून और परिवार के साथ बिताए अनमोल पलों का संगम थी। परिवार और फिटनेस, दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए, वह लगातार अपने चाहने वालों को एक एक्टिव, खुशहाल और प्रेरणादायक जीवन जीने की प्रेरणा देती रहती हैं-चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों।
Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

