युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप संग बैठक से पहले जेलेंस्की ने रूस के सामने रखी 60 दिनों वाली शर्त जानकर दुनिया रह गई दंग Russia Ukraine war

Russia-Ukraine War, Russia Ukraine war, Ukraine ceasefire, Zelensky statement, Ukraine peace plan, Russia Ukraine conflict, Donald Trump Ukraine, US Ukraine relations, Ukraine referendum, World news, International politics

वॉशिंगटन। Russia Ukraine war रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस कम से कम 60 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमत होता है, तो वह इस संकट को खत्म करने के लिए एक शांति योजना पर जनमत संग्रह कराने के लिए तैयार हैं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुक्रवार को अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस के साथ एक फोन इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि वह अब भी हालात को बेहतर करने के लिए बातचीत करना चाहेंगे, लेकिन अगर प्लान में इस मुद्दे पर ‘बहुत मुश्किल’ फैसला लेने की जरूरत पड़ती है, तो उनका मानना है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता पूरे 20-पॉइंट वाली शांति योजना को जनमत संग्रह के लिए रखना होगा।

‘कम से कम’ 60 दिन का सीजफायर जरूरी Russia Ukraine war

उन्होंने कहा कि वोट कराने के लिए ‘कम से कम’ 60 दिन का सीजफायर जरूरी है, क्योंकि ऐसे जनमत संग्रह में बड़े राजनीतिक, लॉजिस्टिकल और सुरक्षा से जुड़े पेंच होंगे। जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब वे रविवार को अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे तो इस संकट को खत्म करने के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमत होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका-यूक्रेन के द्विपक्षीय समझौतों के ज्यादातर पहलू अब तय हो गए हैं और उन्हें पांच दस्तावेजों में कोडिफाई किया गया है, हालांकि एक छठा दस्तावेज भी जोड़ा जा सकता है। यूक्रेन में शांति बहाल होने के बाद सुरक्षा गारंटी की अवधि के बारे में अमेरिकी प्रशासन ने 15 साल के समझौते का प्रस्ताव दिया है जिसे रिन्यू किया जा सकता है। जेलेंस्की ने एक्सियोस से कहा, “मुझे लगता है कि हमें 15 साल से ज्यादा की जरूरत है।”

जेलेंस्की, ट्रंप और यूरोपीय नेताओं का एक समूह कॉन्फ्रेंस कॉल करने वाला है Russia Ukraine war

जेलेंस्की ने आगे कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन दोनों सुरक्षा गारंटी को मंजूरी के लिए अपनी-अपनी विधायिकाओं के सामने लाएंगे। रिपोर्ट में एक यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि जेलेंस्की, ट्रंप और यूरोपीय नेताओं का एक समूह शनिवार को एक कॉन्फ्रेंस कॉल करने वाला है ताकि सभी को बातचीत के बारे में अपडेट किया जा सके। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोलिटिको के साथ एक खास इंटरव्यू में कहा था कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के पास ‘तब तक कुछ नहीं होगा जब तक मैं उसे मंजूरी न दूं।’ यह बात उन्होंने जेलेंस्की के साथ फ्लोरिडा में होने वाली अपनी मीटिंग से दो दिन पहले कही, जिसमें लगभग चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति योजना पर बात होनी है।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp