Sex racket busted गेस्ट हाउस में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Sex racket busted

अयोध्या। Sex racket busted उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट के फतेहगंज क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी करके सेक्स रैकेट सरगना, तीन पुरुष और ग्यारह महिलाओं को रंगेहाथ दबोच लिया और पूछताछ के लिए नगर कोतवाली ले गई। क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह ने छापेमारी अभियान की कमान खुद संभाली। इस गेस्ट हाउस में पुलिस पहले भी छापेमारी कर चुकी है। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है।

गेस्ट हाउस में यह देह व्यापार Sex racket busted

अयोध्या कैंट क्षेत्र के व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले फतेहगंज के खीर वाली गली स्थित एक गेस्ट हाउस में यह देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस को मौके पर तीन पुरुष व 11 महिलाएं मिली, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल भी शामिल है। इस प्रकरण में कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

लोगो के द्वारा काफी दिन से देह व्यापार संचालन की शिकायतें की जा रही थी Sex racket busted

Sex racket busted

फतेहगंज चौकी के ठीक सामने खीर वाली गली है। इस गली में कुछ दूरी पर राणी सती गेस्ट हाउस है। इस गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगो के द्वारा काफी दिन से देह व्यापार संचालन की शिकायतें की जा रही थी। गेस्ट हाउस पर इसके पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे है। फतेहगंज चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित यह गेस्ट हाउस चर्चा का विषय बना हुआ था। स्थानीय लोगो की शिकायत पर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। जिसके बाद अचानक गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई और यहां सेक्ट रैकेट के संचालित होने की बात सामने आयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिली महिलाओं को हिरासत में ले लिया। शहर के बीचोबीच स्थित फतेहगंज में इस तरह की गतिविधि से शहरवासी सकते में हैं।

गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार Sex racket busted

Sex racket busted

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली नगर में सूचना प्राप्त हुई कि फतेहगंज चौकी क्षेत्र स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसकी सूचना पर कोतवाली नगर व क्षेत्राधिकारी नगर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल व दो अन्य पुरुष व 11 महिलाओं को अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाया गया।

Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा

Read Also: Kulasekharapattinam Launch Complex: कुलशेखरपट्टिनम प्रक्षेपण परिसर दिसंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद: इसरो प्रमुख

Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या

Also read:Controlling Britain Borders: ट्रम्प ने स्टारमर को ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करने हेतु सेना का इस्तेमाल करने का दिया सुझाव

Also read:Religious Fundamentalism: ‘बांग्लादेश को धार्मिक कट्टरवाद की गर्त में धकेल रहे मुहम्मद यूनुस’, अवामी लीग ने लगाए गंभीर आरोप

Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp