पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला Share Market Fraud
जींद। Share Market Fraud : शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति को शेयर मार्केट मे निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर उसी के नाम पर लोन लेकर 59.67 लाख रुपये हडपने पर दो लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कृष्णा कालोनी निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति मीर सिंह आया और उसने गांव रामपुरा जिला अलवर राजस्थान निवासी राकेश यादव से मिलवाया। उसने राकेश का शेयर मार्केट का किंग बताया। आरोपित ने शेयर मार्केट मे अच्छा मुनाफा बता कर उसे झांसे में लिया। असमर्थता न होने की बात कहने पर आरोपित ने कुछ बैंक कर्मियों से मिलवाया। वह उसके नाम पर अलग-अलग बैंकों से लोन करवा कर उसे शेयर मार्केट में लगाएगा। 31 दिसंबर 2023 को आरोपित ने उसे रेवाड़ी निवासी अनिल यादव के आवास पर बुलाया। गारंटी के तौर पर अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात कही।
शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है Share Market Fraud
जींद। Share Market Fraud : अनिल यादव बैक कर्मियों से लोन पास करवाएंगें। औपचारिकता के तौर पर उसे दस्तावेज देने होंगे। आरोपितों ने जालसाजी कर अलग-अलग बैंकों से लोन करवा कर 65 लाख 42 हजार 896 रुपये की राशि उसके खाते में डलवा दी। जिसके बाद राकेश यादव ने निवेश में लगाने के राशि आरटीजीस के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। लोन के समय राकेश यादव ने वादा किया था कि लोन की किश्त वह जमा करवाएगा। राकेश ने सिर्फ पहली किश्स्त भरी। फिर बंद कर दिया। जिसके बाद सिविल स्कोर बचाने के लिए उसने अक्टूबर 2024 तक खुद किश्त भरी। ठगी का अहसास होने पर उसने राकेश से लोन सेटलमेंट करने तथा किश्त भरने की बात कही। जिस पर राकेश ने चार किश्त राशि का भर दिया। बार-बार लोन क्लीयर करने का दबाव देने पर आरोपित दिसंबर 2025 में क्लीयर करने के लिए कहा। जब उसने राकेश से निवेश के दस्तावेज तथा राशि 59.67 लाख रुपये को मांगा तो आरोपित ने दस्तावेज तथा राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर राकेश यादव, अनिल यादव को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि निवेश के नाम पर लोन करवा राशि हड़पने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
Also Read :Jind Sucide Case : झगड़े के मुकदमे से आहत व्यक्ति ने किया सुसाइड, चार पर केस दर्ज
Also Read :BIG UPDATE 2026 : Pankaj Kumar Singh का STRONG ACTION on ZERO TOLERANCE
Also Read :JIND MANDI NEWS : आज से 39 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद शुरू

