परियोजनाओं से जींद के विकास को मिलेगी गति Nayab Saini Jind Rally
जींद। Nayab Saini Jind Rally : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 253 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने 140 करोड़ 87 लाख आठ हजार रुपये की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 112 करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपये की लागत की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है Nayab Saini Jind Rally
जींद। Nayab Saini Jind Rally :उनमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 16 करोड़ 28 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बनाई गई जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर 4 के पुनर्निर्माण का कार्य शामिल है। इसके अलावा 39 करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये की लागत से गांव स्तर पर आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था तथा इंटल खुर्द गांव में जल भंडारण के लिए बैलेंसिंग जलाशय निर्माण कार्य भी शामिल है। वहीं मुख्यमंत्री ने जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में डा. भीमराव अम्बेडकर लाईब्रेरी बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया। जिस पर 56 करोड़ 36 लाख रूपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिनमें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा तीन करोड़ 18 लाख 81 हजार रुपये की लागत से गांव मनोहरपुर में बनाए जाने वाले परचेज सेंटर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी बीएंडआर) द्वारा ऑफिसर कॉलोनी में 16 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये की लागत से राजस्व अधिकारियों के लिए बनाए जाने वाले 56 आवासीय भवन, तीन करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपये की लागत से दालमवाला-जीवनपुर-नगूरां मार्ग तथा दरियावाला से बरसौला मार्ग की विशेष मरम्मत तथा जींद-हांसी मार्ग से जींद-भिवानी मार्ग तक बायपास आरडी 5.375 से 5.567 मार्ग पहचान संख्या 10121 का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य भी शामिल है।
Related Posts
- Ladwa मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में 3 गुणा गति से करवा रहे विकास कार्य : रामकुमार कश्यप maharishi kashyap chowk inauguration ladwa
- Panipat News 2026 महिला MBBS Doctor से Boyfriend ने की 1 करोड़ की मांग, तंग आकर तीसरी मंजिल से कूदी, पूरे शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt
- NEET UG 2026 Paper Leak Case: CBI के खुलासे से हड़कंप, करोड़ों के नेटवर्क का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैली साजिश
राजस्व अधिकारियों के लिए बनाए जाएंगे आवासीय भवन Nayab Saini Jind Rally
जींद। Nayab Saini Jind Rally : मुख्यमंत्री ने गांव निर्जन एप्रोच मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा जींद-सफीदों से हैबतपुर-खोखरी-बोहतवाला-दालमवाला होते हुए कंडेला मार्ग (परशुराम चौक से बायपास तक) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास भी किया। इस पर चार करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये की लागत आएगी। साथ ही उन्होंने सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत पानीपत से सफीदों राज्य मार्ग 11 तथा सफीदों से जींद राज्य मार्ग 14 मार्ग का फोरलेनिंग, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास भी किया। इस पर 56 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये खर्च होंगे। उन्होंने जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग द्वारा नौ करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपये की लागत से समेकित सैनिक सदन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत गांव कंडेला में नौ करोड़ 90 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य, जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की एक करोड़ 9 लाख 19 हजार रूपये की लागत से मनोहरपुर ड्रेन खुदाई परियोजना का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ 76 लाख 25 हजार की लागत से पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया है। इनमें जलालपुरा कलां, इंटल कलां व इंटल खुर्द में तीन नहर आधारित परियोजनाओं का निर्माण कार्य तथा 2 मौजूदा कार्यों का विस्तार का शामिल है। इसके तहत संगतपुरा, जाजवान व ढांडा खेड़ी गांवों को कॉमन पंपिंग स्टेशन के माध्यम से पानी की आपूर्ति एवं डीआई पाइपलाइन बिछाने के कार्य होंगे।
Also Read :Food Scam Busted in Dwarka 2026: एक्सपायर खाद्य सामग्री बेचने का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
- Ladwa मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में 3 गुणा गति से करवा रहे विकास कार्य : रामकुमार कश्यप maharishi kashyap chowk inauguration ladwa
- Panipat News 2026 महिला MBBS Doctor से Boyfriend ने की 1 करोड़ की मांग, तंग आकर तीसरी मंजिल से कूदी, पूरे शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt
- NEET UG 2026 Paper Leak Case: CBI के खुलासे से हड़कंप, करोड़ों के नेटवर्क का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैली साजिश

