Shark Tank India Fifth Season, मुंबई: छोटे पर्दे पर मचअवेटेड स्टार्टअप्स शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 5 एक बार फिर सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है। शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आए हैं जिसमें नए उद्यमियों को अपना आइडिया जजों के सामने पेश करते हुए दिखाया गया है। शो का पहला सीजन साल 2021 में आया था, जिसमें 700 से ज्यादा नई डील्स को लॉक किया गया था, लेकिन अब पांचवें सीजन के साथ नए जज और नए आइडिया शो में दिखने वाले हैं।
स्टार्टअप्स शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 5′ Shark Tank India Fifth Season
स्टार्टअप्स शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 5′ के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए हैं। प्रोमो में सीजन- 1 के जजों को देखा जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही नए उद्यमियों को अपने बिजनेस में निवेश के लिए कुछ नए जजों को भी आश्वस्त करना होगा। शो में 5 नए जज दिखने वाले हैं, जिनके नाम हैं शैली मेहरोत्रा (सीईओ, फिक्सडर्मा इंडिया), हार्दिक कोठिया (रेज़ॉन सोलर के संस्थापक और प्रबंध निदेशक), मोहित यादव (मिनिमलिस्ट के सह-संस्थापक) वरुण अलघ (होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के सीईओ और सह-संस्थापक), कनिका टेकरीवाल (जेटसेटगो एविएशन की संस्थापक) और प्रथम मित्तल (मास्टर्स यूनियन और टेट्रा के संस्थापक)।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
सीजन पांच में दिखेंगे Shark Tank India Fifth Season
जबकि सीजन पांच में पुराने जज विराज बहल, कुणाल बहल, अमित जैन, रितेश अग्रवाल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, विनिता सिंह और अनुपम मित्तल भी दिखेंगे। शो के प्रोमों में एक बार फिर अनुपम मित्तल को नए उद्यमियों पर नाराज होते देखा जा रहा है, जबकि विनिता सिंह कुछ आइडिया से बहुत प्रभावित दिख रही हैं।
फैंस शो के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे Shark Tank India Fifth Season
शो के प्रोमो बहुत अच्छे लग रहे हैं और अब फैंस शो के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। चार सीजन के शानदार रिस्पांस के बाद शो के पांचवें सीजन को 5 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी लिव पर देख पाएंगे। 5 जनवरी से ही सोनी टीवी पर कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया भी शुरू होने वाला है। इस बार शो की थीम जोड़ीदार के साथ है। मतलब शो में इस बार खाना जोड़ी के साथ पकाना होगा। शो में इस बार देश के देसी खाने को दुनिया के सामने नए तरीके से पेश करने और पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

