दरभंगा।(Mother abused Modi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है। वह जीप ड्राइवर है। दरभंगा के एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रिजवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बनाए गए एक स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे थे। सार्वजनिक रूप से गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
देर रात छापेमारी कर रिजवी उर्फ राजा को पकड़ Mother abused Modi

Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह मंच कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की ओर से तैयार किया गया था, जिन्होंने एक दिन पहले ही माफी भी मांगी। रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात छापेमारी कर रिजवी उर्फ राजा को पकड़ लिया गया। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में विस्तृत जानकारी देगी। आरोप है कि राजा ने ही मंच से खड़े होकर पीएम मोदी को गाली दी थी। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। रिजवी दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। पीएम मोदी को गाली देने वाला आरोपी मोहम्मद रिजवी ड्राइवर है। वह पिकअप चलाने का काम करता है। वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल उसे दरभंगा के सिमरी थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। उस पर अतरबेल में कांग्रेस नेता मो. नौशाद के बनाए मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहने का आरोप है। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई के लिए केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने पुलिस को आवेदन दिया था। इसके बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के आदेश पर सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
क्या है मामला? Mother abused Modi
बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के मुद्दे पर वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला बुधवार को दरभंगा पहुंचा था। यहां जाले विधानसभा क्षेत्र के सिमरी में कांग्रेस के टिकट दावेदार मोहम्मद नौशाद की ओर से स्वागत मंच तैयार किया गया था। इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया था।
Also Read:Flood in Punjab पानी-पानी हुआ पंजाब, 37 साल बाद ऐसी बाढ़, तीन नदियों के उफान में सैकड़ों गांव डूबे
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

