Shocking Family Kidnap Twist 2026 : पत्नी ने पति और बच्चों के अपहरण की दर्ज कराई शिकायत

Shocking Family Kidnap Twist 2026

सनसनीखेज मामला: पत्नी की शिकायत पर पति और दो बच्चों के अपहरण का केस दर्ज Shocking Family Kidnap Twist 2026

गुरुग्राम: Shocking Family Kidnap Twist 2026  डीएलएफ फेज-एक थाना क्षेत्र में पत्नी की शिकायत पर पति और दो बच्चों का अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया है। मूल रूप से बरेली के टांडा गांव निवासी पूजा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पूजा आठ साल से परिवार के साथ नाथूपुर के एस ब्लॉक में रह रही हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को प्रथमदृष्टया मामला दंपति के बीच चल रहे विवाद में पति और बच्चों का घर छोड़ने का मान रही है।

 Mystery Deepens: हनुमान मंदिर गए पति और बच्चे, फोन तक नहीं उठाया Shocking Family Kidnap Twist 2026

पूजा ने शिकायत में बताया कि पति मनोज कुमार ओला-उबर में ऑटो चलाने का काम करता है। उनके पति प्रतिदिन लोगों को सिकंदरपुर पहाड़ी के पास हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लेकर आते थे। शनिवार को उनके पति एक यात्री को हनुमान मंदिर में दर्शन कराने के लिए गए थे। वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर चले गए थे। उनका कहना है कि करीब चार घंटे बाद जब उनके पति वापस नहीं आए तो उन्होंने उनके पास फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 सनसनीखेज दावा: फोन पर बोला—लाखों का नुकसान, पैसे दो वरना नहीं छोड़ेंगे Shocking Family Kidnap Twist 2026

कई बार फोन करने पर उनका फोन किसी ने उठाया और बोला की वह गलत दिशा में वाहन चला रहे थे इसलिए रोका गया है। यह कहकर फोन काट दिया गया। इसके बाद वह मंदिर गई। वहां पर उन्हें ऑटो तो मिला लेकिन पति और बच्चे नहीं मिला। उनका आरोप है कि फोन पर बात करने वाले ने कहा कि उसके पति की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जब तक रुपये नहीं मिल जाते वह उसे नहीं छोड़ेंगे। 

बड़ा खुलासा: किडनैपिंग केस में नया मोड़, पति खुद बच्चों को लेकर गया Shocking Family Kidnap Twist 2026

वहीं, थाना प्रभारी डीएलएफ मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस की टीम पति के पैतृक गांव में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Shocking Family Kidnap Twist 2026
Shocking Family Kidnap Twist 2026

प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, मनमुटाव के चलते शिकायतकर्ता का पति अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चला गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि शिकायतकर्ता की अपने पति से फोन पर बातचीत हो रही है, जिससे संकेत मिल रहा है कि मामला अपहरण से अधिक आपसी विवाद का हो सकता है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Also reads :Viral News: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी 2nd एग्जाम 2026: 4 से 10 अप्रैल तक करें आवेदन, अंक सुधार का मौका Haryana Board 2nd Exam 2026 Apply Online

Also reads :जींद के देशखेड़ा गांव में भीषण आग: तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

Also reads : Cocaine worth Rs 10 Crore in Mehrauli 2026, Nigerian नागरिक Shocking Arrested – Police का हाई-प्रोफाइल Crackdown

Also reads : Electric Car: ब्राह्मणवास के पास इलेक्ट्रिक कार में लगी आग

Also reads :Bike Chor : मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने पकड़ लिया

Also reads :Sirsa Accident : सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौत

Follow Us: http://facebook.com

Follow Us: http://digitalsamaj.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp