Stars Extend Dhanteras Greetings: अनुपम खेर, दीपिका चिखलिया समेत कई स्टार्स ने फैंस को दी धनतेरस की बधाई

Anupam Kher

Stars Extend Dhanteras Greetings: देशभर में धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है और एक दिन बाद सभी लोग मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी में लग जाएंगे। धनतेरस पर खरीदारी के कई मुहूर्त निकल रहे हैं। शाम को किसी भी समय खरीदारी की जा सकती है। धनतेरस के मौके पर राजनेता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनुपम खेर (Anupam Kher), टीवी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) और मां सीता का रोल प्ले करने वालीं दीपिका चिखलिया ने फैंस को धनतेरस की बधाई दी है।

धन्वंतरि की फोटो पोस्ट कर बधाई दी Stars Extend Dhanteras Greetings

बॉलीवुड एक्टर Anupam Kher ने भगवान धन्वंतरि की फोटो पोस्ट कर फैंस को धनतेरस की बधाई दी है। बता दें कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश और जड़ी-बूटी लेकर प्रकट हुए हैं। भगवान धन्वंतरि को ही आयुर्वेद का जनक माना जाता है। एक्टर Anupam Kher ने कैप्शन में संस्कृति के सिद्ध मंत्र लिखे हैं, “ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वन्तरये अमृतकलशहस्ताय सर्वभयविनाशाय सर्वरोगनिवारणाय त्रैलोक्यपतये त्रैलोक्यनिधये श्रीमहाविष्णुस्वरूपाय श्रीधन्वन्तरीस्वरूपाय श्री श्री श्री औषधचक्राय नारायणाय नमः॥ आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

दीपिका चिखलिया ने फोटो शेयर की Stars Extend Dhanteras Greetings

मां सीता का रोल प्ले करने वालीं दीपिका चिखलिया ने मां लक्ष्मी की धन के मटके के साथ बनी फोटो शेयर की है और लिखा है, “धनतेरस की शुभ कामनाएं आप सभी को… यह शुभ दिन आपके जीवन को अच्छे स्वास्थ्य और धन से भर दे।” इसके अलावा हप्पू की उलटन-पलटन में अम्मा जी का रोल निभाने वाली मंझी हुई एक्ट्रेस Himani Shivpuri ने फैंस को दिल से धनतेरस की बधाई दी है। उन्होंने धन से भरे मटके की फोटो शेयर की है।

उर्मिला मातोंडकर ने धनतेरस की बधाई दी Stars Extend Dhanteras Greetings

बी टाउन की 90 के दशक की अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर धनतेरस की बधाई देते हुए पोस्टर शेयर किया है और सभी के घर स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की है। राजनेता और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन से टीवी पर वापसी करने वाली स्मृति ईरानी ने भी फैंस को धनतेरस की बधाई दी है।

धनतेरस की पूजा का मुहूर्त Stars Extend Dhanteras Greetings

उन्होंने मां लक्ष्मी की फोटो पोस्ट कर लिखा, “पावन पर्व धनतेरस के शुभ अवसर पर आप सभी को अनेकों शुभकामनाएँ। मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से यह पर्व हम सभी के जीवन में अपार समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और असीम खुशियाँ लेकर आए, ऐसी कामना करती हूं।” बता दें कि शनिवार को धनतेरस की पूजा का मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पूजा करने के लिए 1 घंटे का शुभ मुहूर्त मिला है।

Read Also: Bhai Dooj 2025: तिथि, अनुष्ठान और भारत भर में सांस्कृतिक महत्व

Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ

Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..

Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें

Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ

Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व

Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण

Read Also: Dengue Symptoms दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: बाढ़ के बाद बढ़े मामले, चिकित्सकों ने बताए असामान्य लक्षण

Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी: ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp