Thama Broke Records Many Films: बॉलीवुड में इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस काफी रोमांचक रहा है, क्योंकि एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, पहली आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ और दूसरी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’।
मनोरंजन का भरपूर डोज Thama Broke Records Many Films
दोनों फिल्मों ने अलग-अलग शैलियों में दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज दिया है। जहां ‘थामा’ हॉरर कॉमेडी के तड़के के साथ हंसी और डर का अनोखा संगम पेश करती है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रोमांटिक ड्रामा के रूप में इमोशन्स और पैशन से भरपूर कहानी लेकर आई है।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
‘थामा’ सिनेमाघरों में तीन दिन पहले रिलीज Thama Broke Records Many Films
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में तीन दिन पहले रिलीज हुई थी और पहले ही वीकेंड में इसने शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ और दूसरे दिन 18.6 करोड़ की कमाई की। लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल तीन दिनों की भारत में कमाई 55.10 करोड़ तक पहुंच गई। कमाई में थोड़ी गिरावट के बावजूद भी फिल्म का ग्राफ अब भी ऊंचा बना हुआ है। यह हॉरर-कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए Thama Broke Records Many Films
‘थामा’ ने सिर्फ तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ (11.4 करोड़), राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ (28 करोड़), टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ (31.25 करोड़), अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 1’ (37.9 करोड़) और अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ (24.75 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी के मुकाबले ‘थामा’ ने तीन दिनों में ही 55.10 करोड़ की शानदार कमाई कर इन फिल्मों से काफी आगे निकल गई है।
‘थामा’ ने कुल 69.5 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन Thama Broke Records Many Films
वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। तीन दिनों में ‘थामा’ ने कुल 69.5 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर यह साबित कर दिया कि दर्शक इसे खुले दिल से अपना रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को बांधे रखा है। आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ Thama Broke Records Many Films
अब बात करते हैं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की, तो हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस रोमांटिक फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की है। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़, दूसरे दिन 7.75 करोड़ और तीसरे दिन 6 करोड़ की कमाई की। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 22.75 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन वीकेंड पर इसकी स्थिर पकड़ बनी रही। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने 28 करोड़ की कमाई कर ली है।
Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

