Trump Announces Airspace Closure: वेनेजुएला के रास्ते यूएस में ड्रग्स की सप्लाई पर अमेरिका का सख्त रुख जारी है, जिससे दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर भी बातचीत की थी, लेकिन अब ट्रंप ने वेनेजुएला में एयरस्पेस बंद करने की घोषणा कर दी, हालांकि इस पर वेनेजुएला की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
अंतर्राष्ट्रीय मानकों के खिलाफ Trump Announces Airspace Closure
वेनेजुएला सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “ट्रंप की टिप्पणी अंतर्राष्ट्रीय मानकों के खिलाफ है और किसी स्वतंत्र राष्ट्र की संप्रभुता के प्रति सीधी धमकी है। अमेरिका लगातार वेनेजुएला पर दबाव बनाने और कराकस की राजनीतिक स्थिरता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।”
Related Posts
- अमेरिकी कोर्ट ने तीन भारतीयों को आईसीई की गिरफ्तारी से रिहा करने का आदेश दिया US court released Indians
- Silver All Time High Price: चांदी ने बनाया ऑल टाइम हाई, सोने के दाम भी उछले — जानिए आज के ताज़ा भाव
- Displaced people in Mozambique: संयुक्त राष्ट्र ने मोजाम्बिक में विस्थापित लोगों के लिए 60 लाख अमेरिकी डॉलर किया आवंटित
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा Trump Announces Airspace Closure
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था, “सभी एयरलाइंस, पायलट, ड्रग डीलर और ह्यूमन ट्रैफिकर्स से निवेदन है कि वेनेज़ुएला के ऊपर और आसपास के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार करें। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!” एयरस्पेस बंद करने के ऐलान के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि क्या अमेरिका वेनेजुएला पर हमला करने की तैयारी कर रहा है? फिलहाल इन कयासों पर अमेरिका की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
वेनेजुएला के रास्ते से यूएस में ड्रग्स की सप्लाई Trump Announces Airspace Closure
अमेरिका लगातार आरोप लगाता रहा है कि वेनेजुएला के रास्ते से यूएस में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। इसी वजह से कैरेबियन सागर में अमेरिका ने बीते कुछ हफ्तों में हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिका ने हवा से 20 से ज्यादा जहाजों पर हमला किया और 80 से ज्यादा लोग मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे पर सैनिकों को संदेश दिया, “हम उन्हें जमीन से रोकना शुरू करेंगे। जमीन पर कार्रवाई आसान है और बहुत जल्द शुरू होने वाली है।”
अमेरिकी नेवी जहाजों को तैनात किया Trump Announces Airspace Closure
इस इलाके में भारी संख्या में एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड फोर्ड के अमेरिकी नेवी जहाजों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 15,000 मिलिट्री के लोग तैनात हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि ट्रंप और मादुरो ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने दूसरी बातों के अलावा सीधी मुलाकात को लेकर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो भी फोन पर जुड़े थे।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- अमेरिकी कोर्ट ने तीन भारतीयों को आईसीई की गिरफ्तारी से रिहा करने का आदेश दिया US court released Indians
- Silver All Time High Price: चांदी ने बनाया ऑल टाइम हाई, सोने के दाम भी उछले — जानिए आज के ताज़ा भाव
- Displaced people in Mozambique: संयुक्त राष्ट्र ने मोजाम्बिक में विस्थापित लोगों के लिए 60 लाख अमेरिकी डॉलर किया आवंटित

