Encounter in Panipat, पानीपत: पानीपत पुलिस द्वारा चलाए गए ट्रैक डाउन ऑपरेशन के तहत शनिवार की सुबह तीन बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद बड़ी सफलता हासिल हुई है। गांव शाहपुर मोड़ पर हुई तीन बदमाश के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया व घायल दोनों बदमाशों उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
फायरिंग कर जानलेवा हमला Encounter in Panipat
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपित 13 अक्टूबर की रात अपने साथियों के साथ मिलकर विकास नगर क्षेत्र में एक घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में मामला दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
Related Posts
इसके बाद सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विजय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित शाहपुर मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की और पहले से बताए गए वाहन को रुकने का इशारा किया तो आरोपिताें ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
चार राउंड फायर किए Encounter in Panipat
पुलिस के अनुसार, आरोपिताें ने करीब चार राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की, जिसमें दो आरोपिताें के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपित भागने की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत यह पुलिस की बड़ी सफलता है। गिरफ्तार आरोपिताें से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

