Kantara Chapter 1 Movie: साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होते के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने न केवल साउथ बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्र में भी अपनी धमाकेदार छाप छोड़ी है। वहीं, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई औसत से कम देखने को मिल रही है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन जबरदस्त शुरुआत Kantara Chapter 1 Movie
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन जबरदस्त शुरुआत की थी। गुरुवार को इस फिल्म ने पूरे भारत में 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं के दर्शक शामिल थे। दूसरे दिन, शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और 45.4 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। लेकिन तीसरे दिन, यानी शनिवार को, ‘कांतारा’ ने फिर से उछाल दिखाया और 55 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
फिल्म ने 63 करोड़ रुपये कमाए Kantara Chapter 1 Movie
रविवार को फिल्म ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 63 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद सोमवार को यानी पांचवें दिन फिल्म ने लगभग 30.5 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर, कांतारा ने पांच दिनों में 255.75 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है, जो किसी भी नई रिलीज के लिए कमाल का आंकड़ा माना जा रहा है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शुरुआत Kantara Chapter 1 Movie
वहीं, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शुरुआत पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हुई। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और यह 5.5 करोड़ रुपये रह गई। तीसरे दिन फिल्म ने थोड़ी रिकवरी करते हुए 7.5 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़कर 7.75 करोड़ रुपये हुआ, लेकिन सोमवार को फिर से गिरावट आई और फिल्म ने केवल 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पांच दिनों में 33 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने शानदार कमाई Kantara Chapter 1 Movie
इन आंकड़ों से साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली है कि वह लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी, एक्शन और अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है, जो इसकी सफलता का बड़ा कारण है।
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

