Use of the National Lottery Draw: मैक्सिको की सरकार ने कहा है कि 15 सितंबर को हुए नेशनल लॉटरी ड्रॉ से मिली रकम का इस्तेमाल अमेरिका में रहने वाले प्रवासियों के लिए सुरक्षा कार्यक्रमों का विस्तार करने में किया जाएगा।
एक खास लॉटरी ड्रॉ निकाला Use of the National Lottery Draw
मैक्सिको ने 15 सितंबर को एक खास लॉटरी ड्रॉ निकाला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय लॉटरी प्रमुख ओलिविया सॉलोमन ने बताया कि ड्रॉ से 338.5 मिलियन पेसो (लगभग 18.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बिक्री हुई, जिसमें पुरस्कार राशि के भुगतान के बाद 115.9 मिलियन पेसो की आय हुई।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
राष्ट्रपति शीनबाम ने निर्देश दिया Use of the National Lottery Draw
राष्ट्रीय लॉटरी की महानिदेशक ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति शीनबाम ने निर्देश दिया है कि पुरस्कार वितरण के बाद इस ड्रॉ से जो धन एकत्र होगा, उसका उपयोग विदेशों में रह रहे मैक्सिको के नागरिकों के लिए वाणिज्य दूतावास सहायता और सुरक्षा को मजबूत करने में किया जाएगा, विशेष रूप से ऐसे समय में जब वे अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हों।
वाणिज्य दूतावासों को मजबूत Use of the National Lottery Draw
मैक्सिको के विदेश मंत्री जुआन रामोन डे ला फुएंते ने कहा कि इस धनराशि का उपयोग मैक्सिको के वाणिज्य दूतावासों को मजबूत करने और बेहतर कानूनी, मानवीय और आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई 6 पहलों को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा। संबंधित योजनाओं में कानूनी प्रतिनिधित्व को समर्थन देना, डिटेंशन सेंटर का निरीक्षण, अत्यधिक मांग वाले स्थानों पर वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति प्रतिक्रिया देना शामिल है।
देशवासियों की जमानत का भुगतान Use of the National Lottery Draw
विदेश मंत्री ने कहा, “ये काम पारदर्शिता के साथ, क्वाटरली इवेलुएशन और सार्वजनिक रिपोर्टों के साथ किए जाएंगे।” इस पर राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा, “सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे देशवासियों की जमानत का भुगतान करना है, जो अक्सर उनके लिए वहन करना बहुत मुश्किल होता है।”
ड्रा ‘मेक्सिको विद एन एम फॉर माइग्रेंट’ में हिस्सा लिया Use of the National Lottery Draw
इस महीने की शुरुआत में मैक्सिको सरकार ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय लॉटरी के विशेष ड्रा ‘मेक्सिको विद एन एम फॉर माइग्रेंट’ में हिस्सा लिया, जो 15 सितंबर को शाम 4 बजे आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन मैक्सिकन प्रवासियों को सम्मानित करना है जो विदेश में रहते हुए अपने परिवारों और समुदायों की मदद करते हैं। इस ड्रॉ की एक टिकट के साथ किसी भी व्यक्ति को अधिकतम 25.5 मिलियन पेसो (लगभग 1.42 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक जीतने का मौका मिल रहा था।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

