Usey Kehna: Tere Ishk Mein: आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ का नया गाना ‘उसे कहना’ जारी कर दिया गया है। टाइटल ट्रैक के बाद यह दूसरा गीत है, जो दर्शकों के दिलों में भावनाओं और रोमांस की एक गहरी लहर लेकर आया है। गाने का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। नितेश आहर और जोनिता गांधी की भावपूर्ण आवाज़ ने इसे और भी असरदार बना दिया है।
बेहद संवेदनशील अंदाज में दिखाया गया Usey Kehna: Tere Ishk Mein
वीडियो में धनुष और कृति सेनन की रूमानी केमिस्ट्री और भी खूबसूरत तरीके से उभरकर सामने आती है। खासकर कृति के किरदार मुक्ति की भावनात्मक यात्रा को गाने में बेहद संवेदनशील अंदाज में दिखाया गया है। संगीतकार ए.आर. रहमान ने इस गाने की प्रेरणा साझा करते हुए कहा, ‘उसे कहना’ की धुन हमें हिमाचल की यात्रा के दौरान मिली, जब हमने गंगा में पहाड़ों का प्रतिबिंब देखा।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
उसी पल यह धुन जन्मी। पियानो, स्ट्रिंग्स और नितेश की नई आवाज़ ने इसे खास बना दिया। उम्मीद है दर्शक इसे महसूस करेंगे। निर्देशक और निर्माता आनंद एल राय ने कहा, संगीत सबसे बड़ा जादू है, और मुझे सबसे बड़े जादूगर ए.आर. रहमान के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। ‘उसे कहना’ दिल से निकला एक रत्न है।
अनोखी सिनेमैटिक यात्रा का वादा Usey Kehna: Tere Ishk Mein
फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत, हिमांशु शर्मा के डायलॉग्स और आनंद एल राय की संवेदनशील विज़ुअल ट्रीटमेंट एक अनोखी सिनेमैटिक यात्रा का वादा करते हैं। गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और कलर येलो प्रोडक्शंस की प्रस्तुति इस फिल्म को हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्णन कुमार ने निर्माण किया है। धनुष और कृति सेनन अभिनीत ‘तेरे इश्क़ में’ 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में विश्वभर में रिलीज़ होगी।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

