Vijay Kumar Malhotra Passes Away: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सहित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
सदैव समर्पित रहे वरिष्ठ नेता Vijay Kumar Malhotra Passes Away
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक संदेश में कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन के लिए सदैव समर्पित रहे वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका अवसान भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सादगी, शुचिता और संगठन के प्रति एकनिष्ठ रहे मल्होत्रा जी दिल्ली में संगठन के विस्तार के साथ ही असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने एवं राष्ट्र व जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में आत्मबल प्रदान करें।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
निधन से मन अत्यंत व्यथित Vijay Kumar Malhotra Passes Away
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा तक संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। दिल्ली भाजपा में अध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की। उनसे हुई प्रत्येक भेंट में संगठन संबंधी कई बारीक बातें जानने को मिलीं। शोक की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।
दिग्गजों का एक विशेष स्थान Vijay Kumar Malhotra Passes Away
रक्षामंत्री राजनाथ ने एक्स पर लिखा, जनसंघ और भाजपा के इतिहास में प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जैसे दिग्गजों का एक विशेष स्थान है। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम किया। भारतीय संविधान के अपने ज्ञान के लिए व्यापक रूप से सम्मानित, वे एक अनुभवी सांसद थे, जिन्होंने अथक परिश्रम किया।
सभी कार्यकताओं के अभिभावक Vijay Kumar Malhotra Passes Away
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकताओं के अभिभावक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे विजय कुमार मल्होत्रा का राजनीति में लंबा सक्रिय करियर रहा है। वे दिल्ली महानगर परिषद के मुख्य कार्यकारी पार्षद (1967 में मुख्यमंत्री के समकक्ष), जनता पार्टी, दिल्ली के अध्यक्ष (1977) और भाजपा, दिल्ली (1980-84) रहे। किदार नाथ साहनी और मदन लाल खुराना के साथ, मल्होत्रा को कई वर्षों तक दिल्ली में भाजपा को सशक्त करने का श्रेय दिया जाता है।
एकमात्र भाजपा उम्मीदवार Vijay Kumar Malhotra Passes Away
उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के भारतीय आम चुनाव में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराना था। मल्होत्रा पिछले 45 वर्षों में दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे हैं, जिससे वे राजधानी में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक बन गए। 2004 के भारतीय आम चुनाव में, मल्होत्रा दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे, जबकि कांग्रेस ने अन्य 6 सीटें जीती थीं। मल्होत्रा ने अपने पूरे करियर में बेदाग और स्वच्छ छवि का आनंद लिया है, और 82 वर्ष की आयु में भी उन्होंने दिल्ली में भाजपा के चुनाव अभियान अध्यक्ष बनने की पेशकश की और पार्टी को सभी सातों सीटें दिलाकर शानदार जीत दिलाई।
साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त Vijay Kumar Malhotra Passes Away
मल्होत्रा एक शिक्षाविद् भी रहे। उन्होंने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति और सामाजिक कार्यों के अलावा, मल्होत्रा दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन से भी जुड़े हैं।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

