Well Equipped Building: Collector Ajeet Vasant की दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरबा का बाल सम्प्रेक्षण गृह अब स्वयं के सर्वसुविधायुक्त भवन में संचालित हो रहा है, पूर्व में अनेक वर्षों से किराये के कम जगह वाले भवन में बाल सम्प्रेक्षणगृह संचालित होता था, स्थान की कमी के कारण बाल सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए उन सुविधाओं को मुहैया कराने में कठिनाई होती थी, किन्तु अब स्थिति बदल चुकी है, बाल सम्प्रेक्षण गृह अपने स्वयं के भवन में स्थानांतरित हो चुका है तथा वर्तमान में 51 बच्चे वहॉं पर रखे गए हैं।
Well Equipped Building
उल्लेखनीय है कि कोरबा में बाल सम्प्रेक्षण गृह भवन की महती आवश्यकता को देखते हुए जिला खनिज न्यास मद से लगभग आठ करोड़ रूपये की लागत से बाल सम्प्रेक्षण गृह भवन का निर्माण कराया गया था। निगम के कोहड़िया स्थित जल उपचार संयंत्र के पीछे स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में पूर्ण कर लिया गया था। उक्त भवन तक पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया था, परिणाम स्वरूप भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा, जिसके कारण असामाजिक तत्वों के द्वारा भवन में लगे दरवाजे, खिड़की, फाल्स सीलिंग, विद्युत फिटिंग व संबंधित सामग्री, सेनेटरी सामग्री, टाईल्स आदि उखाड़कर चोरी कर लिए गए थे, भवन खंडहर स्थिति में पहुंचने की कगार पर था। इसके साथ ही वहॉं पर विभिन्न सुविधाओं का अभाव भी था, जिसके चलते वहॉं पर सम्प्रेक्षण गृह का संचालन संभव नहीं हो पा रहा था।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
Well Equipped Building
Collector Ajeet Vasant ने उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ स्थल का निरीक्षण किया, भवन की स्थिति को देखा तथा Collector Ajeet Vasant ने भवन का मरम्मत करने, मुख्य मार्ग से भवन तक सड़क का निर्माण कराने, पार्किंग शेड, वेटिंग हाल, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही Collector Ajeet Vasant ने प्रमुख कार्यो हेतु जिला खनिज न्यास मद से अतिरिक्त स्वीकृति भी प्रदान की। आयुक्त आशुतोष पण्डेय ने इस पर तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कराई तथा कार्यो की लगातार मानीटरिंग करते हुए कार्यों को तीव्र गति दी, जिसके परिणाम स्वरूप बाल सम्प्रेक्षण गृह भवन का मरम्मत व सुधार कार्य पूरा करने के साथ ही सड़क का निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया एवं भवन में सभी आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को त्वरित रूप से पूरा कराया गया, अब कोरबा के बाल सम्प्रेक्षण गृह को उक्त भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है तथा वह अपने स्वयं के सर्वसुविधायुक्त भवन में संचालित हो रहा है।
भवन में है विभिन्न सुविधाओं का प्रावधान Well Equipped Building
उक्त नवनिर्मित बाल सम्प्रेक्षण गृह भवन में बच्चों के आवास के साथ-साथ बच्चों के लिए क्लास रूम, आडियो वीडियो कक्ष, कम्प्यूटर लैब, किचन, मेस, डायनिंग कक्ष, कन्सलटेंट कक्ष, बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधा, बाल सम्प्रेक्षण गृह के वार्डन के लिए आवासगृह, पानी बिजली, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था आदि से जुड़ी सुविधाएं भवन में की गई है।
बाल सम्प्रेक्षण गृह को किराये के भवन से मिली मुक्ति Well Equipped Building
महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा की Deputy Director Renu Prakash ने रविवार काे कहा कि अब हमारे बाल सम्प्रेक्षण गृह को किराये के भवन से मुक्ति मिल गई है, बर्षो से बाल सम्प्रेक्षण गृह किराये के भवन में संचांलित होता था, जगह की कमी रहती थी, परिणाम स्वरूप बच्चों के विकास एवं उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियॉं समुचित रूप से संचालित नहीं हो पा रही थी, किन्तु अब स्थिति बदल चुकी है, बाल सम्प्रेक्षण गृह भवन प्रदूषण से मुक्त एवं खुले स्थान पर बना है, भवन मेंं पर्याप्त जगह है, जहॉं पर बच्चों के विकास व शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियॉं अब समुचित रूप से संचालित हो सकेंगी।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

