मुंबई। Kajal Raghwani भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म ‘बड़की दीदी-2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर शनिवार को होगा। इसकी जानकारी अभिनेता प्रशांत सिंह ने एक पोस्ट के जरिए दी। अभिनेता प्रशांत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए भोजपुरी फिल्म ‘बड़की दीदी-2’, 4 अक्टूबर, शनिवार, शाम 6:30 बजे और 5 अक्टूबर, रविवार, सुबह 9:45 बजे बी4यू भोजपुरी चैनल पर।”
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
बड़की दीदी-2′ एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी है, जिसमें काजल राघवानी ने बड़की दीदी की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी बड़ी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार और छोटी बहनों की हर जरूरत का ख्याल रखती है। वह अपनी दो छोटी बहनों की शादी तय करती है और उनके सुख के लिए अपने सपनों का त्याग कर देती है। लेकिन कहानी तब दुखद मोड़ लेती है, जब बड़की दीदी को एक गंभीर बीमारी का पता चलता है, जिससे उनकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है।
फिल्म के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर हैं, जबकि प्रोड्यूसर संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। कहानी मंजुल ठाकुर, संदीप सिंह और अरविंद तिवारी ने मिलकर लिखी है। फिल्म के गाने अरविंद तिवारी और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जिन्हें म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा ने अपने संगीत से सजाया है। गानों में भोजपुरी संस्कृति की झलक और भावनात्मक गहराई देखने को मिलेगी। फिल्म में काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और उनके साथ फिल्म में सपना चौहान, ऋतु चौहान, प्रशांत सिंह, प्रेम दुबे, गोपाल चौहान, माया यादव, रिंकू भारती, ललित उपाध्याय और अंजू रस्तोगी जैसे भोजपुरी कलाकार नजर आएंगे।
अभिनेत्री काजल राघवानी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मुनिया’ और ‘गुजराती बहू’ हैं। उनकी ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगी’ और ‘गौरी’ जैसी फिल्में होने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

