मुंबई: Anupam Kher बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन के साथ एक खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अनुपम ने शंकर की गायकी और उनके जीवंत व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अनुपम कहते हैं, “देखिए मेरे साथ फ्लाइट में कौन बैठा है, हमारे सबसे महान गायक शंकर महादेवन।”
मैं शिव तांडव गाता हूं Anupam Kher
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
अनुपम ने शंकर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी हमेशा खुशी देती है। जवाब में शंकर ने शिव तांडव स्तोत्र की कुछ पंक्तियां गाकर माहौल को और जीवंत करते हुए कहा, “जब भी मैं अनुपम जी को देखता हूं, मुझे एक अलग ऊर्जा महसूस होती है और मैं शिव तांडव गाता हूं।”
सुबह पूजा, व्यायाम या भोलेनाथ से जुड़ी पोस्ट Anupam Kher
अनुपम ने भी शंकर की आवाज की तारीफ की और बताया कि वह सुबह पूजा, व्यायाम या भोलेनाथ से जुड़ी पोस्ट के लिए शंकर का गाया शिव तांडव ही सुनते हैं, क्योंकि उनकी आवाज में अनोखी शक्ति है। अनुपम ने वीडियो में शंकर के नए बिजनेस की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि शंकर ने दुबई में ‘मालगुड़ी’ नाम से एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट खोला है, जो काफी कमाल का है। साथ ही अब इसकी ब्रांच मुंबई के बोरीवली में भी शुरू हो गई है।
मैं भी वहां डोसा खाने जरूर जाऊंगा Anupam Kher
अनुपम ने हंसते हुए कहा, “मैं भी वहां डोसा खाने जरूर जाऊंगा।” दोनों की यह हल्की-फुल्की बातचीत और आपसी तारीफ ने वीडियो को और खास बना दिया। अनुपम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “अपने सबसे प्यारे दोस्त और मशहूर संगीतकार/गायक शंकर महादेवन से मिलना हमेशा खुशी देता है। उनकी सकारात्मक और खुशमिजाज ऊर्जा अद्भुत है। उनका गाया शिव तांडव शानदार है। मालगुड़ी रेस्टोरेंट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। ऊं नमः शिवाय!”
प्रशंसक दोनों की सकारात्मकता काफी पसंद Anupam Kher
प्रशंसक दोनों की सकारात्मकता काफी पसंद कर रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, मशहूर गायक शंकर महादेवन ने हाल ही में मुंबई के बोरीवली में रेस्टोरेंट खोला है। इसको शुरू करने से पहले गायक ने फराह खान के यूट्यूब चैनल पर इस बात की जानकारी दी थी।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

