Sarpanch accused of assault 2026 : गांव जाटावास में युवक ने सरपंच व अन्य लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप

 Sarpanch accused of assault 2026

Sarpanch accused of assault 2026 गांव जाटावास में युवक ने सरपंच व अन्य लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप 

महेंद्रगढ़: Sarpanch accused of assault 2026 सरोज यादव : महेंद्रगढ़ के गांव जाटावास निवासी एक युवक ने गांव के सरपंच व अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में गांव जाटवास निवासी बलजीत ने बताया कि गांव में हरे पेड़ों की कटाई को लेकर पहले ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायत दी थी। आरोप है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने पेड़ काटने का विरोध करने वालों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

Sarpanch accused of assault 2026 : गाली-गलौज और मारपीट के आरोप, पीड़ित ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सरपंच पर लगे आरोप पीड़ित के अनुसार सरपंच राजकुमार सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों को भी धक्का-मुक्की कर धमकाया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि समय रहते लोगों ने उसे नहीं छुड़ाया होता तो उसके साथ गंभीर घटना हो सकती थी।सख्त कार्रवाई की मांगमारपीट में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read: Jind मैरिज पैलेस में लगी आग, दो वेटरों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज Fire breaks out in marriage palace

Also Read: राकेश मिश्रा का नया गाना “बर्फ के सिल्ली” ने मचाई धूम BARAF KE SILLI LATEST BHOJPURI SONG 2026

Also Read: Brother Kills Brother in Dhalia Bhatikhodara 2026: नए साल में भाई ने की भाई की हत्या

Follow As: http://facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp