महिला के साथ मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप Miscarriage
Jind Miscarriage Case : सदर थाना सफीदों पुलिस ने महिला के पेट पर लात मार कर गर्भ गिराने तथा घर से निकालने पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। गांव मुआना निवासी रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेहवा निवासी राजेश के साथ विवाहित है। आरोपित तथा परिजन उसके साथ मारपीट करने के साथ परेशान करते आ रहे है। जिसको लेकर पेहवा थाने में शिकायत दी गई थी। माफी मांगने के बाद समझौता हो गया था। आरोपितों ने भविष्य में परेशान न करने की बात कही थी। फरवरी माह में उसने उसके पति को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया था।
मामला फिर से पेहवा थाने में पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाही नही हुई Miscarriage
Jind Miscarriage Case : गत 16 फरवरी को उसके पति व ससुरालीजनों ने कमरे में बंद कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपित ने उसे गर्भपात की गोलियां खाने को दी। मना करने पर आरोपित ने उसके पेट पर लातें मारी। जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। मामला फिर से पेहवा थाने में पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाही नही हुई। आरोपितों ने उसे तथा उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। वापस लौटने पर आरोपित ने बुरा अंजमा भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदो की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि पुलिस ने रेखा की शिकायत पर उसके पति राजेश, देवर सुरेश तथा मुकेश के खिलाफ मारपीट करने, गर्भ गिराने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहित के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Two Pregnant Women Died नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं की मौत
Also Read :Folk Dance Celebration लोक नृत्य व रोल प्ले का कलस्टर स्तर पर हुआ आयोजन
Also Read :JIND MANDI NEWS : आज से 39 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद शुरू