जींद। Fire breaks out in marriage palace सिविल लाइन थाना पुलिस ने सैक्टर सात स्थित मैरिज पैलेस में लगी आग के मामले मे शिकायत के आधार पर दो वेटरों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है सुभाष नगर निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सैक्टर सात में मैरिज पैलेस है। गत 28 मार्च को भागवत कथा समाप्त होने के बाद शाम को मैरिज पैलेस के स्टोर में आग लग गई थी। जिसमें काफी सामान जल गया था। उस दौरान उन्हें लगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
जब उन्होंने मैरिज पैलेस मे लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक किया तो वेटर गांव जलालपुरा कलां निवासी राहुल तथा अनिकेतन अदर सामान ले कर स्टोर मे जाते दिखाई दिए। दोनों वेटर चार मिनट तक स्टोर मे रहे। जिनके बाहर निकलने के कुछ समय के बाद आग की लपटें भी दिखाई। विजय ने आरोप लगाया कि दोनों वेटरों ने मैरिज पैलेस के स्टोर में आग लगाई है। जब उन्होंने वेटरो से पूछताछ की तो उन्होंने आग लगाने की बात को भी स्वीकार कर लिया। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी ओमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मैरिज पैलेस मालिक विजय की शिकायत पर वेटर राहुल तथा अनिकेतन के खिलाफ आगजनी समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Also Read: Lost Mobile Return 2026, मोबाइल मिलने पर चेहरे पर आई मुस्कान, कहा धन्यवाद दमोह पुलिस

