आरोपित ने पहले ली लिफ्ट, फिर दिया वारदात को अंजाम : Jind Loot Case
Jind Loot Case: औरत के कपड़े पहने युवक ने पिकअप गाड़ी में लिफ्ट ले चालक पर ईंट से हमला कर 25 हजार रुपये की नगदी को लूट लिए। सदर थाना पुलिस ने घायल चालक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कालवाल हिसार निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीकर राजस्थान से प्याज भर कर जींद मंडी के लिए चला था। मध्यरात्री के बाद वह गांव ईक्कस मोड पर पहुंचा तो एक औरत ने इशारा कर रूकने को कहा। गाड़ी के रोकने पर उसने सब्जी मंडी जाने के लिफ्ट मंागी। जिस पर उसने औरत समझ गाड़ी में लिफ्ट दे दी। जब वह पट्रोल पंप से आगे निकला तो उसने बाथरूम जाने की बात कह कर गाड़ी रूकवा ली। वह भी गाड़ी से उतर कर टायर चैक करने लगा। उसी दौरान उसने हाथापाई शुरू कर दी। जिस पर उसे पता चला कि वह औरत नही बल्कि औरत के कपड़े पहने युवक है। जब बचाव की कोशिश की तो आरोपित ने ईंट उठा कर उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसे काफी चोटें आई। आरोपित उसकी जेब से 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। घटना की सूचना उसने डायल 112 को दी। जिसने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक सुरेश की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ लूट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नई SP Jasleen Kaur का Strict Action! रात में ही नाके, थानों पर छापे, क्या बदलने वाला है Dabwali में Zero tolerance policy police
- E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”
- Gas Cylinder Shortage : Police जवानों के सामने खड़ा हुआ खाना बनाने का संकट, बिना Gas Copy के नहीं मिल रहा Gas Cylinder
Also Read :Jind c: औरत के कपड़े पहने युवक ने पिकअप चालक को लूटा
Also Read :Smuggling Case : हेरोइन की तस्करी कर रहे थे पति-पत्नी,पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
Also Read :Big Win: Victory Football Cup 2026 में KIIT World School ने जीती ट्रॉफी