जींद आज समाज नेटवर्क Hydrogen train service also took place on the second day
हाइड्रोजन ट्रेन की रनिंग ट्रायल वीरवार को दूसरे दिन जारी रही। वीरवार को ट्रेन को हाइड्रोजन इंजन के साथ चलाया गया। ट्रेन यार्ड से साढ़े दस बजे निकली और फिर ट्रेन को जींद जंक्शन पर लाया गया। यहां से ट्रेन सुबह दस बजकर 50 मिनट पर सोनीपत के लिए रवाना हुई और दोपहर लगभग 12 बजे ट्रेन वहां पहुंची।
जींद से सोनीपत जाते समय ट्रेन की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा Hydrogen train service also took place on the second day
जींद से सोनीपत जाते समय ट्रेन की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। तीन घंटा वहां रूकने के बाद दोपहर बाद लगभग तीन बजे ट्रेन सोनीपत से जींद के लिए रवाना हुई। वापस आते समय ट्रेन की स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी। वापसी में पांडु पिंडारा और ललितखेड़ा के बीच ट्रेन ने दो चक्कर लगाए। हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन पर शाम छह बजकर 20 मिनट पर पहुंची। वहीं पहले दिन बुधवार को ट्रेन का जब रनिंग ट्रायल हुआ था तो ट्रेन को डीजल इंजन की मदद से गोहाना से आगे मोहाना तक ले जाया गया था। बुधवार को सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर ट्रेन सोनीपत की ओर रवाना हुई थी।
पांडू पिंडारा से लेकर ललितखेड़ा तक हाइड्रोजन इंजन के साथ ट्रेन का रनिंग ट्रायल Hydrogen train service also took place on the second day
पांडू पिंडारा से लेकर ललितखेड़ा तक हाइड्रोजन इंजन के साथ ट्रेन का रनिंग ट्रायल किया गया। दोनों स्टेशनों के बीच दो बार ट्रेन को चलाया गया था। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। फिर मोहाना से वापसी जींद की तरफ हाइड्रोजन इंजन की सहायता से ट्रेन को लाया गया। ट्रेन की ट्रायल के लिए ट्रेन में एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए हैं। एक कैन दस से 15 लीटर की क्षमता वाला है।
Hydrogen train service also took place on the second day
ट्रांस हिंडन business investment scam इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से निवेश के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसुंधरा निवासी मनीष कुमार ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी थी। मनीष…
झज्जर( Demand to Improve Roads) बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर-6 में लंबे समय से जर्जर सड़कों से परेशान सेक्टर वासियों का सब्र जवाब दे गया। बदहाल सड़कों के खिलाफ लोगों ने शुक्रवार को पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा व पार्षद बिजेंद्र दलाल के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस…
Deen Dayal Lado Laxmi Yojana New Update : हरियाणा सरकार महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Saini) 25 सितंबर को पंचकूला से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की मोबाइल एप…