पुलिस ने दो फर्म मालिकों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला Jind Fraud Case
Jind Fraud Case : शहर थाना पुलिस ने नई अनाज मंडी में आढ़ती से सरसों तथा कपास खरीद कर 33 लाख पांच रुपये हड़पने पर दो फर्म मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भारद्वाज संस टे्रडिंग कंपनी के आढ़ती सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में अमित तथा गौरव ट्रेडिंग कंपनी ने उसकी फर्म से सरसों तथा कपास खरीद थी। अमित ट्रेडिंग कंपनी की तरफ 26 लाख 83 हजार 133 रुपये, जबकि गौरव ट्रेडिंग की तरफ छह लाख 21 हजार 867 रुपये बकाया थे। दोनों ने अपने पास रुपये न होने की बात कही और कुछ समय मांगा।
आरोपितों ने एक माह के अंदर राशि देने को कहा Jind Fraud Case
Jind Fraud Case : समय पर रुपये न आने पर जब उसने सिक्योरटी चेक मांगे तो दोनों आरोपितों ने स्टाम्प पेपर लिख कर दे दिया। जो नोटरी के रजिस्ट्रड है। आरोपितों ने एक माह के अंदर राशि देने को कहा। बावजूद इसके तीन महीने तक राशि नही दी। पांच मई 2023 को जब वह उनके घर पहुचा तो पता चला कि दोनों आरोपित जींद से पलायन कर गए हैं। फोन पर संपर्क साधने पर आरोपितों ने आश्वासन दिया कि वे जल्द राशि को लौटा देंगे। लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपितों ने राशि को नही लौटाया। आखिरकार आरोपितों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। आरोपितों ने दिल्ली तथा पटियाला में अपने कारोबार स्थापित कर लिए हैं। आरोपित न तो उसका रुपया वापस लौटा रहा है और न ही उसके फोन नही उठा रहा है। शहर थाना के जांच अधिकारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने आढ़ती सोनू की शिकायत पर दोनों फर्मों के मालिक गौरव तथा अमित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read : Fraud कनाडा की एयर टिकट भेजने का झांसा देकर ठगे 1.90 लाख
Also Read : BJP WIN बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई
Also Read : Rape Case : कुरुक्षेत्र के होटल में महिला से दुष्कर्म, जींद पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

