बैंक से राशि निकलवा कर बाहर निकला था बुजर्ग Theft Case
Jind Theft Case : शहर थाना पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से चालीस हजार रुपये निकलवा कर जा रहे बुर्जग व्यक्ति को युवक द्वारा बातों मे उलझा कर राशि को चोरी करने पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। गांव मिर्चपुर जिला हांसी हाल जोगेंद्र नगर निवासी देवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जरूरत पडऩे पर वह सफीदों गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपये निकलवा कर बाहर आया था। उसी दौरान एक युवक आया और दादा कह कर खुद को जयभगवान का लड़का बताया। युवक ने कहा कि दादा हमारा घर नजदीक है। चलो घर चलते हंै। युवक उसे बातों उलझा कर एक एक गली मे ले गया। रास्ते में आरोपित ने उसकी जेब से 40 हजार रुपये निकल लिए और फरार हो गया। युवक को तलाशा भी लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। बाद में आसपास के इलाके में लगे सीसी टीवी कैमरों की फूटेज को खंगाला तो उसमें वहीं संदिग्ध युवक जाता दिखाई दिया। शहर थाना पुलिस ने देवा सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से रुपये चोरी करने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read : Two Pregnant Women Died नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं की मौत
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read : Fire Fighters’ strike : अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का अध्यापकों ने किया समर्थन
Also Read : अब किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म J-Form QR Code