जींद। Jind Crime News गांव निर्जन में बीती रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर सोने के जेवरात, सिलाई मशीनों तथा अन्य सामान को चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
गांव निर्जन निवासी मूर्ति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार्यवश बाहर गई हुई थी। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर सोने की तबीजी, दो जोड़ी पाजेब, चार सिलाई मशीनें, नलके की पाइप व अन्य सामान को चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मूर्ति की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंजिशन हमला करने पर पांच घायल, पांच लोग नामजद Jind Crime News
जींद। सदर थाना सफीदों पुलिस ने गांव रोहड़ में रंजिशन हमला कर एक परिवार के पांच लोगों के घायल करने पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रोहड़ निवासी परमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जरनैल सिंह परिवार से रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश के चलते गत तीन मई को जरनैल परिवार ने उनके घर में घुस कर हमला कर दिया। जिसमें उसे, उसके पति मेजर, जेठ हरभजन को काफी चोटें आई। झगड़ा होता देख उसका भतीजा अमरीक सिंह, उसकी पत्नी कुलविंद्र कौर मौक पर पहुंचे तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। गत पांच मई जरनैल परिवार ने बाहर से काफी संख्या में युवकों को बुला कर हमला करने की कोशिश की। डायल 112 के पहुंचने के चलते आरोपित फरार हो गए। सदर थाना सफीदों पुलिस ने परमजीत कौर की शिकायत पर जरनैल, ज्योतिबाला, छिंदो, गग्गी, सुखी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death