जींद। E-Bhumi portal Registration जींद में प्रस्तावित आईएमटी के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों की बैठक ली। डीसी मोहम्मद इमरान रज्जा ने कहा कि आईएमटी परियोजना के लिए नए सिरे से किसानों की सहमति से ई भूमि पोर्टल पर जमीन का पंजीकरण होगा। इस प्रक्रिया में प्रशासन की सक्रिय भागीदारी होगी। किसानों की इच्छा से ई. भूमि पोर्टल पर आवेदन लिए जाएंगे। इतना ही नहीं किसान पोर्टल पर अपनी जमीन की कीमत का ब्यौरा भी दर्ज करवा सकते है।
पूर्व में लिए गए पंजीकरणों को वापस कर नए सिरे से पंजीकरण की प्रक्रिया होगी शुरू E-Bhumi portal

Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा इसको लेकर भ्रांति फैलाई जा रही है। कोई भी किसान एवं जमीन मालिक किसी के बहकावे में न आए। एचएसआईआईडीसी को कहा गया है कि किसानों की सहमति से जमीन ई-भूमि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू करें। इस संदर्भ में संबंधित व्यक्तियों की सहमति जरूरी है। डीसी ने कहा कि सरकार किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करके इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व में लिए गए पंजीकरणों को वापस लिया जाएगा और नए सिरे से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित गांवों के किसानों व जमीन मालिकों के साथ बैठक आयोजित करके उनके संशय को दूर किया जाएगा ताकि किसानों को सही जानकारी प्राप्त हो सके। भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया भूमि मालिक की सहमति से की जाएगी। बिना सहमति के कोई पंजीकरण नही होगा। आईएमटी परियोजना की स्थापना पारदर्शी, न्यायसंगत एवं किसान हितैषी तरीके से की जाएगी।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here