New Delhi Serious Issue: Bus Stop Problem 2026 बस स्टाप पर नहीं रुक रहीं बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी”

Bus Stop Problem 2026

नई दिल्ली: Bus Stop Problem 2026 दिल्ली ग्रामीण यात्री परिषद के अध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंद वत्स भारतीय ने राजधानी में डीटीसी बस चालकों की मनमानी पर चिंता जताते हुए परिवहन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बस चालकों द्वारा बस स्टाप पर बसें न रोकने और ओवरटेकिंग की बढ़ती घटनाओं से यात्री भारी परेशानी झेल रहे हैं। दयानंद वत्स भारतीय ने सामाजिक माध्यम पर संदेश जारी कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह तथा डीटीसी अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया।

Bus Stop Problem 2026 बस स्टॉप पर बस न रुकने से यात्रियों में नाराजगी, सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: Bus Stop Problem 2026 उन्होंने मांग की कि सभी प्रमुख बस स्टापों पर जांच कर्मियों की तैनाती की जाए और बस डिपो प्रबंधकों को लापरवाह चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग पर जोर देते हैं, लेकिन दूसरी ओर कई डीटीसी चालक निर्धारित बस स्टाप पर बसें रोकने के बजाय ओवरटेकिंग कर खाली बसें लेकर निकल जाते हैं। इससे यात्रियों का सार्वजनिक परिवहन से भरोसा कम हो रहा है। दयानंद वत्स भारतीय ने बताया कि रोहिणी सेक्टर-18 बस स्टाप पर बरवाला गांव जाने के दौरान रूट 107 की बस चालक ने यात्रियों के संकेत देने के बावजूद बस नहीं रोकी और आगे निकल गया।

Bus Stop Problem 2026 भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशानी बढ़ी, GPS सिस्टम पर उठे सवाल

नई दिल्ली: Bus Stop Problem 2026 तेज धूप और गर्मी में यात्रियों को काफी देर तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं विशेष रूप से उस समय अधिक होती हैं जब किसी बस स्टाप पर दूसरी बस सवारियां उतार रही होती है। दोपहर और रात के समय ओवरटेकिंग के कारण यात्रियों को लंबे समय तक अगली बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। दयानंद वत्स भारतीय ने दावा किया कि बसों में लगे जीपीएस उपकरण या तो खराब हैं अथवा सक्रिय नहीं हैं, जिसके कारण चालकों की मनमानी पकड़ में नहीं आती। उन्होंने मांग की कि सभी बसों के जीपीएस की जांच कर उन्हें तत्काल सक्रिय किया जाए तथा पूरी दिल्ली में विशेष जांच अभियान चलाया जाए।

also reads: New Delhi: ATF 2026 Tax Relief एटीएफ पर कर कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे देवेंद्र यादव

also reads: New Delhi : jai Bhagwan Goyal on Bhojshala Verdict 2026 भोजशाला निर्णय पर जय भगवान गोयल का बयान, कहा- अभी बहुत कुछ बाकी

also reads: Lucknow Train Murder Case: ट्रेन के बॉक्स में मिली युवती की सिर कटी लाश, शव के 6 टुकड़े कर छोड़ा गया बैग

 

follow as: http://digital samaj.com

follow as: http://facebook. com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp