नई दिल्ली: NDMC Chairman reached office by metro। ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने नई पहल शुरू की है। एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्र ने मंगलवार को मितव्ययिता और हरित परिवहन का संदेश देते हुए मेट्रो से यात्रा कर पालिका केंद्र स्थित कार्यालय पहुंचकर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठकें भी कीं और कर्मचारियों तथा नागरिकों से पर्यावरण अनुकूल परिवहन विकल्प अपनाने की अपील की।
एनडीएमसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और मितव्ययिता के आह्वान से प्रेरित है। इसी क्रम में केशव चंद्र ने अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से राजीव चौक तक मेट्रो से यात्रा की तथा वहां से कार्यालय पहुंचने के लिए विद्युत चालित ऑटो का उपयोग किया।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एनडीएमसी की नई पहल NDMC Chairman reached office by metro
नई दिल्ली: NDMC Chairman reached office by metro। कार्यालय पहुंचने के बाद एनडीएमसी अध्यक्ष ने मुख्यालय से ही वरिष्ठ अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की। परिषद का कहना है कि इससे मुख्यालय के बाहर तैनात अधिकारियों की अनावश्यक यात्रा कम होगी और ईंधन की बचत के साथ डिजिटल माध्यमों के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर केशव चंद्र ने कहा कि एनडीएमसी नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने के लिए सतत शहरी परिवहन को प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन, विद्युत वाहन और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और इसके माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है। एनडीएमसी अध्यक्ष ने बताया कि परिषद ने अपने सभी अधिसूचित पार्किंग स्थलों पर विद्युत वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क में 50 प्रतिशत विशेष छूट लागू करने का निर्णय लिया है।
एनडीएमसी की हरित परिवहन पहल को मिला विस्तार NDMC Chairman reached office by metro
नई दिल्ली: NDMC Chairman reached office by metro। यह व्यवस्था 18 मई से प्रभावी हो चुकी है और आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। उनके अनुसार यह कदम हरित परिवहन और स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने आगे बताया कि कर्मचारियों के आवागमन को सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए 15 मई से पालिका केंद्र और निकटवर्ती मेट्रो स्टेशनों के बीच विद्युत ऑटो सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पटेल चौक, राजीव चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन सहित विभिन्न फील्ड कार्यालयों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
हरित परिवहन अभियान के तहत एनडीएमसी ने अपने विभिन्न आवासीय परिसरों से पालिका केंद्र तक कर्मचारियों के लिए बस शटल सेवा भी प्रारंभ की है। यह सुविधा सरोजिनी नगर, अमृत काल निवास, जोर बाग, बापू धाम चाणक्यपुरी, वाल्मीकि सदन, मंदिर मार्ग और अन्य परिषद आवासीय परिसरों के साथ रोहिणी और साकेत क्षेत्रों तक उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त फील्ड कर्मचारियों के लिए “लास्ट माइल कनेक्टिविटी” सुनिश्चित करने हेतु विद्युत स्कूटर सेवा भी शुरू की गई है,
also reads: Hottest City In The Country: यूपी में गर्मी का कहर, बांदा फिर बना एशिया का सबसे गर्म जिला
also reads:New Delhi: Congress cautious on SIR 2026 एसआईआर पर कांग्रेस सतर्क, हर बूथ पर बीएलए-2 तैनात
also reads: New Delhi: AMHSSC employment portal launched 2026 एएमएचएसएससी का रोजगार पोर्टल शुरू
follow as: http://digitalsamaj. com
follow as: http://facebook. com
follow as: http://youtube. com
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

