West Bengal रिश्तेदार बनकर 12.40 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार How to Cyber Criminal Arrested

accused of cyber fraud,How to Cyber Criminal Arrested

कैथल। How to Cyber Criminal Arrested  रिश्तेदार बनकर लाखों रुपये की ठगी करने के एक मामले में थाना साइबर क्राइम टीम इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई विनोद कुमार द्वारा आरोपी गांव देवग्राम जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी जयदेव बर्मन को काबू किया है। गांव फरल थाना पूंडरी निवासी गुरचरण सिंह कि शिकायत अनुसार 8 जनवरी 2026 को उसके मोबाइल नंबर पर विदेश नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका रिश्तेदार लवली बताकर बातचीत शुरू की। उसने कहा कि वह इंग्लैंड में रहता है और भारत आने वाला है।

भरोसा जीतते हुए उससे बैंक खाता नंबर मांगा Cyber Criminal Arrested

How to Cyber Criminal Arrested उसने भरोसा जीतते हुए उससे बैंक खाता नंबर मांगा ताकि वह विदेश से रुपये भेज सके। उसने विश्वास में आकर अपना केनरा बैंक खाता नंबर उसको भेज दिया। इसके बाद उसनेे झूठा दावा किया कि उसने 14 लाख 65 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर फोन किया और कहा कि विदेश से पैसे 24 घंटे में खाते में पहुंचेंगे। इसके बाद लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसको विभिन्न बहानों से पैसे भेजने के लिए कहा गया।

How to Cyber Criminal Arrested  कभी टिकट बुकिंग, कभी अतिरिक्त सामान का टैक्स, कभी मां की बीमारी, तो कभी वीजा बढ़वाने के नाम पर उनके द्वारा रुपये मांगे गए। उसने विश्वास में आकर अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से कुल 12 लाख 40 हजार रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। 15 जनवरी 2026 को जब उसने बैंक में पैसे निकलवाने पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते में विदेश से कोई राशि नहीं आई है और उसके खाते से बड़ी रकम निकल चुकी है। तब उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। जिस बारे थाना साइबर क्राइम मामले में दर्ज कर लिया गया। आरोपी जयदेव बर्मन के बैंक खाते में साइबर ठगी के रुपये आए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Also Read: Jind News 2026 14 साल की किशोरी मिली 12 सप्ताह की गर्भवती, गांव के ही लड़के के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज Teen Girl Pregnant Haryana

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp