कोलंबो: भारतीय टेस्ट टीम में लंबे समय बाद मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan Comeback) की वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज को टीम में शामिल किया गया है। साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
सरफराज के लिए यह वापसी इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने आखिरी टेस्ट मुकाबला नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। करीब दो साल बाद राष्ट्रीय टीम में लौट रहे सरफराज के पास एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका होगा।
Related Posts
- Scotland vs Canada ODI today आई.सी.सी मेन्स क्रिकेट वल्ड कप लींग 2 में दोनों टीमों का एक बार फिर होगा आमना सामना
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold
चोट के कारण बाहर हुए साई सुदर्शन (Sarfaraz Khan Comeback)
भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर शानदार प्रदर्शन कर रहे साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें पिछले महीने श्रीलंका ए (Sarfaraz Khan Comeback) के खिलाफ दौरे के दौरान दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। फिलहाल सुदर्शन बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट को नंबर-3 के विकल्प पर भी विचार करना होगा।
फिटनेस पर किया काम, अब वापसी का मौका
सरफराज खान ने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। उन्होंने अपना वजन कम किया है और खुद को टेस्ट क्रिकेट (Sarfaraz Khan Comeback) के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरफराज का रिकॉर्ड उनकी बल्लेबाजी क्षमता की गवाही देता है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 64 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं। अब उन्हें श्रीलंका की परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने का मौका मिल सकता है। सरफराज 15 अगस्त से गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।
चोटों से परेशान है टीम इंडिया
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम चोटों से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही सीरीज से बाहर हैं। इसके अलावा हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सरफराज (Sarfaraz Khan Comeback) की वापसी भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देता है या नहीं।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान शामिल हैं।
Related Posts
- Scotland vs Canada ODI today आई.सी.सी मेन्स क्रिकेट वल्ड कप लींग 2 में दोनों टीमों का एक बार फिर होगा आमना सामना
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold

