US Open: चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने मिस्र की मेयर शेरिफ Mayor Sheriff को 6-0, 6-4 से शिकस्त देकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला। अब जेसिका पेगुला का सामना एन्ना ब्लिंकोवा से होगा, जिन्होंने पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में यूलिया स्टारोडुबत्सेवा को 6-3, 6-1 से हराया।
पेगुला ने शानदार शुरुआत की US Open
ऐश स्टेडियम में जेसिका पेगुला Jessica Pegula और मेयर शेरिफ Mayor Sheriff के बीच खेले गए इस मुकाबले में Jessica Pegula ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट 6-0 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में, शेरिफ ने अपनी लय पकड़ी और अमेरिकी खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर 4-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, पेगुला ने अपनी लय वापस पाते हुए जीत दर्ज की।
Related Posts
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
- Virat Kohli Injury Update: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश US Open
इस बीच, सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मिन पाओलिनी ने क्वालीफायर डेस्टेनी ऐवा को 6-2, 7-6(4) से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पहला सेट 6-2 से जीतने के बाद, पाओलिनी को दूसरे सेट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को हराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाकर सेट को टाईब्रेकर में पहुंचाया।
एक अन्य मुकाबले में न्यूयॉर्क में अपने करियर का 18वां मैच खेल रहीं विक्टोरिया अजारेंका ने कोर्ट नंबर 12 पर अमेरिकी क्वालीफायर हीना इनोउए को 7-6(0), 6-4 से शिकस्त दी। अजारेंका ने दो घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 35 विनर्स लगाए, जबकि इनोउए के 14 विनर्स थे।
ओपन में 49वां करियर जीत दर्ज US Open
विंबलडन के बाद पहला मैच खेल रहीं अजारेंका ने थकान और मेन ड्रॉ डेब्यू करने वाली खिलाड़ी की चुनौती को पार करते हुए यूएस ओपन में अपनी 49वां करियर जीत दर्ज की। अब दूसरे दौर में उनका सामना अनास्तासिया पावल्युचेंकोवा या दयाना यास्त्रेम्स्का से होगा।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
- Virat Kohli Injury Update: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

