BJP Mahila Morcha: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आक्रामक हो गई है। रविवार काे राजधानी भोपाल में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर सांकेतिक विरोध जताया। बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि Rahul Gandhi द्वारा Prime Minister Narendra Modi की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से महिलाएं आहत हैं। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Maya Narolia और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति भी शामिल हुए।
भाजपा महिला मोर्चा BJP Mahila Morcha
प्रदर्शन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रविवार सुबह भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे पर इक्ट्ठा हुईं और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगीं। इस बीच पुलिस ने उन्हें सिद्धांत हॉस्पिटल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी।इस दाैरान माेर्चा की कार्यकर्ताओं ने Rahul Gandhi के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Related Posts
- पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत Eager for India’s entry into Pax Silica
- शोभायात्रा के रूप में भगवान सूर्य नगर भ्रमण पर निकले Lord Surya goes on a city tour
- सेल्फी संग वन्दे मातरम ने जगाया राष्ट्रभक्ति का भाव:अतिरिक्त महानिदेशक जेकेके Vande Mataram with Selfie
महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं BJP Mahila Morcha
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Maya Narolia ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या महिलाएं राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपमान सहने के लिए काम करती है? हम Rahul Gandhi से पूछना चाहते हैं, क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे? Rahul Gandhi और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए Maya Narolia ने कहा कि अब मातृशक्ति जाग चुकी है और यदि अब भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची-खुची कांग्रेस भी पूरी तरह स्वाहा हो जाएगी। हमारी मांग है कि Rahul Gandhi सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से किसी भी महिला का अपमान नहीं करें। भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और बराबरी का अधिकार दिया गया है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत Eager for India’s entry into Pax Silica
- शोभायात्रा के रूप में भगवान सूर्य नगर भ्रमण पर निकले Lord Surya goes on a city tour
- सेल्फी संग वन्दे मातरम ने जगाया राष्ट्रभक्ति का भाव:अतिरिक्त महानिदेशक जेकेके Vande Mataram with Selfie

