BJP Mahila Morcha: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आक्रामक हो गई है। रविवार काे राजधानी भोपाल में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर सांकेतिक विरोध जताया। बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि Rahul Gandhi द्वारा Prime Minister Narendra Modi की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से महिलाएं आहत हैं। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Maya Narolia और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति भी शामिल हुए।
भाजपा महिला मोर्चा BJP Mahila Morcha
प्रदर्शन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रविवार सुबह भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे पर इक्ट्ठा हुईं और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगीं। इस बीच पुलिस ने उन्हें सिद्धांत हॉस्पिटल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी।इस दाैरान माेर्चा की कार्यकर्ताओं ने Rahul Gandhi के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Related Posts
- Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित
- A cache of illegal weapons recovered in 2026 अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, हाशिम और राशिद गैंग के शूटर गिरफ्तार
महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं BJP Mahila Morcha
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Maya Narolia ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या महिलाएं राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपमान सहने के लिए काम करती है? हम Rahul Gandhi से पूछना चाहते हैं, क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे? Rahul Gandhi और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए Maya Narolia ने कहा कि अब मातृशक्ति जाग चुकी है और यदि अब भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची-खुची कांग्रेस भी पूरी तरह स्वाहा हो जाएगी। हमारी मांग है कि Rahul Gandhi सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से किसी भी महिला का अपमान नहीं करें। भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और बराबरी का अधिकार दिया गया है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित
- A cache of illegal weapons recovered in 2026 अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, हाशिम और राशिद गैंग के शूटर गिरफ्तार

