Amit Malviya Taunt: बिहार में इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का सोमवार को समापन होने जा रहा है। इस खास मौके पर राजधानी पटना के गांधी मैदान से इंडिया गठबंधन की ओर से एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया है, जिसका समापन अंबेडकर मूर्ति के समक्ष होगा।
बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए Amit Malviya Taunt
समापन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई गई है, ना ही लालू प्रसाद यादव की और ना ही उनके पुत्र तेजस्वी यादव की, जिसे लेकर अब भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख Amit Malviya ने तंज कसा है।
Related Posts
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
देश की राजनीति से लगभग खत्म Amit Malviya Taunt
Amit Malviya ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”कांग्रेस को बिहार से गायब किया राजद ने, और अब कांग्रेस राजद को गायब करने पर तुली है। देश की राजनीति से कांग्रेस लगभग खत्म हो चुकी है और आगे भी उसके दिखने के कोई आसार नहीं। लगता है Rahul Gandhi ने ठान लिया है। हम तो डूबे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे।”
चुनावी राजनीति से बाहर करने का काम Amit Malviya Taunt
Amit Malviya ने आगे लिखा, ”राहुल गांधी और लालू प्रसाद जी की दुश्मनी कोई नई नहीं है। लालू जी को चुनावी राजनीति से बाहर करने का काम कांग्रेस सरकार के दौरान Rahul Gandhi ने ही किया था। आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। राहुल गांधी ने तेजस्वी को बाहर करने का संकेत दे दिया है।” Amit Malviya ने कहा कि चुनाव हारने के बाद दिसंबर की ठंड में महाठगबंधन में जो भेड़ियाधसान मचने वाला है, उसकी शुरुआत कांग्रेस ने आज गांधी मैदान से कर दी है।
हेराफेरी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को उजागर Amit Malviya Taunt
बता दें कि इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू की गई थी। इसका नेतृत्व Rahul Gandhi ने किया, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में हेराफेरी और ‘वोट चोरी’ के कथित आरोपों को उजागर करना, मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और निर्वाचन आयोग की विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया के खिलाफ अभियान चलाना था।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

