Sirsa महिला के कानों से बालियां झपटने की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार Woman snatches earrings

Earring Snatching
#Digital Samaj सिरसा। Woman snatches earrings बैंक कॉलोनी में महिला के कानों से बालियां झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आयुष उर्फ आशु जंडी वाली गली सिरसा व साहिल उर्फ मोनू गांव बुढ़ाभाणा सिरसा का रहने वाला है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को बैंक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला शाम को गली में कुर्सी पर बैठी थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास और उसके कानों की बालियां झपट कर अपने साथी के साथ फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये की राशि बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी के बारे में बताया है। सोने की बालियां उक्त शख्स के पास है। जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी आयुष व साहिल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp