नई दिल्ली MCD By-Election दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की। उपचुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेताओं ने इसे जनता का आशीर्वाद बताते हुए उनका आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर दिल्ली के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार विकास कार्यों को तेज गति से जारी रखेगी।
Related Posts
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
प्रदेश के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपचुनाव के नतीजों को भाजपा की नीतियों और नेतृत्व में जनता के भरोसे की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने विकास की राजनीति को चुना है और यह परिणाम आआपा की सनातन विरोधी सोच, भ्रष्टाचार और झूठे वादों की राजनीति को दिल्ली का करारा जवाब है। सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया।
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहेब सिंह ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी और तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।
शिक्षा मंत्री अशीष सूद ने भी मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास भाजपा की प्रेरणा है और पार्टी विकास कार्यों को लगातार जारी रखेगी।
मंत्री रविंदर इंद्रराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी उपचुनाव में सबसे ज़्यादा सीटें जीती है और निगम पर भाजपा का नियंत्रण आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं।
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि निगम उपचुनावों में भाजपा की शानदार विजय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक और चांदनी महल जैसी सीटों पर भी आम आदमी पार्टी (आआपा) की करारी हार बता रही है कि जनता इनके भ्रष्टाचारी और झूठ से परेशान थी।
भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार का काम अच्छा चल रहा है और यह विजय उसी का प्रतिबिंब है।
चांदनी चौक से विजयी भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा चांदनी चौक के लिए दिए गए 100 करोड़ के फंड का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए पारदर्शी रूप से किया जाएगा।
Related Posts
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india

