Pradeep Bhandari Spoke on Rahul Gandhi Trip: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मलेशिया दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी (Pradeep Bhandari ) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि Rahul Gandhi विदेश जाकर पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं।
विदेश जाकर पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Pradeep Bhandari ने कहा कि Rahul Gandhi विदेश जाकर पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं। उनका ध्यान भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में है। यही वजह है कि वह भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ कहते हैं। जब पंजाब के लोगों खासकर बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात आती है तो उनके जैसे विपक्षी नेता वहां नहीं जाते, बल्कि मलेशिया चले जाते हैं। Pradeep Bhandari ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा में विश्वास करते हैं। जल्द पंजाब में जाने वाले हैं। वह किसानों की समस्या जानेंगे। कुछ दिन पहले कृषि मंत्री किसानों के साथ पंजाब जाकर बात कर रहे थे।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
वोट बैंक के साथ खड़े होते हैं Pradeep Bhandari Spoke on Rahul Gandhi Trip

Pradeep Bhandari ने कहा कि देश में दो मॉडल हैं। एक Rahul Gandhi का, जो वोट बैंक के साथ खड़े होते हैं, विदेशी धरती पर पार्टी करने जाते हैं। दूसरा मॉडल प्रधानमंत्री का है, जो 24 घंटे 365 दिन सिर्फ देश की जनता को भगवान मानते हुए देश की सेवा करने में विश्वास करते हैं।
तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला
Pradeep Bhandari ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। Pradeep Bhandari ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस घुसपैठिया समर्थन पार्टी है। वोट बैंक के लिए रोहिंग्या घुसपैठियों का समर्थन किया है। तृणमूल कांग्रेस के एमएलए के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बात से बौखलाए हुए हैं कि जमीन उनके नीचे से खिसक चुकी है। बता दें कि टीएमसी नेता अब्दुर रहीम बख्शी ने भाजपा विधायक शंकर घोष पर निशाना साधते हुए मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है। टीएमसी नेता शंकर घोष के पुराने बयान से खफा दिखे थे, जिसमें उन्होंने बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूरों के रोहिंग्या या बांग्लादेशी होने का दावा किए था।
Pradeep Bhandari Spoke on Rahul Gandhi Trip
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Pradeep Bhandari ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार को जनसमर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए वह भाजपा के एमएलए को डराने धमकाने का प्रयास कर रही हैं। बंगाल की जनता की आवाज भाजपा सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी। वह खुद जानती हैं कि बंगाल के जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ नहीं भाजपा के साथ खड़ी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Pradeep Bhandari ने कहा कि बंगाल के आगामी चुनाव में ममता बनर्जी को अपनी हार दिखाई दे रही है। इसी हार से बचने के लिए वह विपक्षी दलों को डराने का प्रयास कर रही हैं। इस बात से स्पष्ट होता है कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, गुंडा तंत्र चल रहा है।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

