Happy Birthday Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में किया स्वच्छता श्रमदान

CM Naib Saini,Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana, Haryana Tirth Yatra Scheme, Ayodhya special train Haryana, Ambala to Ayodhya train, free pilgrimage scheme Haryana, Nayab Singh Saini, Ayodhya Ram Mandir darshan, Kurukshetra railway station news, Haryana government scheme, Kaithal news, तीर्थयात्रा योजना हरियाणा, अयोध्या यात्रा ट्रेन, राम मंदिर दर्शन योजना, हरियाणा सरकारी योजना, कैथल समाचार, digital samaj,

रोहतक:  Happy Birthday Modi हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली को अब जनआंदोलन बनाना चाहिए। इस संकल्प को लेकर जनभागीदारी के साथ हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने यह बात बुधवार की सुबह रोहतक में मानसरोवर पार्क के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ड्रग फ्री हरियाणा थीम को लेकर आयोजित नमो मैराथन में पहुंचे युवाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने अल सुबह रोहतक में स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। नमो मैराथन से पहले उन्होंने मानसरोवर पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नायब सैनी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं Happy Birthday Modi

Happy Birthday Modi

Happy Birthday Modi नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नमो मैराथन में उमड़ी युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन, समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना का उत्सव है। प्रधानमंत्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। साधारण पृष्ठभूमि से असाधारण नेतृत्व की जीवन यात्रा हम सबके लिए प्रेरणा है। हमें ऐसे ऊर्जावान व्यक्तित्व पर गर्व है जिनके लिए नेतृत्व पद नहीं बल्कि सेवा, त्याग और ईमानदारी है। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है और वैश्विक मंच पर देश को नई पहचान मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार Happy Birthday Modi

Happy Birthday Modi

Happy Birthday Modi मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कार्य किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने नमो मैराथन को नशामुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को नशे से दूर कर खेल और फिटनेस की ओर ले जाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण को धरती मां के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा का संकल्प बताया। इससे पहले उन्होंने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया स्वच्छ भारत मिशन आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।

नमो वन का उद्घाटन, 10 हजार पौधों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प Happy Birthday Modi

Happy Birthday Modi

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रोहतक शहर के सेक्टर‑2 में मियावाकी पद्धति से विकसित नमो वन का उद्घाटन कर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी शामिल हुए। इस अवसर पर नड्डा और मुख्यमंत्री ने मिलकर करीब 10 हजार पौधे रोपित किए। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नड्डा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ विकसित भारत का सपना साकार कर रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन Happy Birthday Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ हुआ। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

हरियाणा में कारीगरों को बड़ी सौगात Happy Birthday Modi

भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कारीगरों को 5,000 रुपये प्रोत्साहन मिलेगा। समारोह में 41,366 आवेदकों में से 30,655 कारीगरों ने प्रशिक्षण पूरा किया है और 6,000 को 56 करोड़ रुपये का ऋण मिला। मुख्यमंत्री ने श्रमिक कल्याण योजनाओं, प्रदर्शनी अवलोकन और शिल्पकारों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Read Also: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘ Homebound’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp