Agni-Prime Missile: रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sending Tomahawk Missiles to Ukraine

Agni-Prime Missile: भारत ने सैन्य क्षमता को मजबूत करते हुए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का परीक्षण रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। इस सफल परीक्षण की घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने की।

अग्नि-प्राइम मिसाइल Agni-Prime Missile

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के जरिए मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के इस सफल उड़ान परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम लॉन्च करने की क्षमता है।

मोबाइल लॉन्चर प्रणाली Agni-Prime Missile

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है।”

रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर Agni-Prime Missile

Rajnath Singh ने लिखा, “रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया अपनी तरह का यह पहला प्रक्षेपण है, जो बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर स्वतंत्र रूप से संचालित हो सकता है। यह प्रणाली उपयोगकर्ता को क्रॉस-कंट्री मोबिलिटी, कम प्रतिक्रिया समय में लॉन्च और कम दृश्यता में संचालन जैसी क्षमताएं प्रदान करती है।”

मोबाइल लॉन्चर सिस्टम Agni-Prime Missile

डीआरडीओ और स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (एसएफसी) ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से इंटरमीडिएट रेंज की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय Rajnath Singh के अनुसार, मिसाइल के प्रक्षेप पथ को अलग-अलग ग्राउंड स्टेशनों से ट्रैक किया गया और यह एक आदर्श प्रक्षेपण था, जिसने सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा किया। इस सफल प्रक्षेपण से भविष्य में रेल-आधारित प्रणालियों को सेवाओं में शामिल करने का मार्ग खुल गया है। बता दें कि रोड मोबाइल अग्नि-पी मिसाइल को पहले ही कई सफल परीक्षणों के बाद सेना में शामिल किया जा चुका है।

Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free

Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए

Also Read: Dadasaheb Phalke Award 2025 मलियाली अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के सम्मान, शाहरुख, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अदा के लिए सम्मानित

Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana app: 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का शुभारंभ

Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp