Mumbai Police Receives Bomb Threat: Mumbai Police को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 34 गाड़ियों में बम लगाए जाने की धमकी मिली है। ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से मिली है, जिसके बाद Police सतर्क हो गई है।
34 गाड़ियों में बम लगाए गए Mumbai Police Receives Bomb Threat
बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह मैसेज Mumbai ट्रैफिक Police के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि 34 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर हिल जाएगा।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं
इस मैसेज में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं और इस विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। Mumbai Police ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ Police अधिकारी ने बताया कि जिस व्हाट्सएप नंबर से यह मैसेज भेजा गया, उसे ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है। Mumbai Police के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “Mumbai Police हमेशा अलर्ट पर रहती है और हमारी नजर हर चीज पर है। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सब कुछ शांत है।” ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी दी गई है।
इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिला Mumbai Police Receives Bomb Threat
22 अगस्त को Mumbai के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। सूचना के बाद मौके पर Police और बम निरोधक टीम पहुंची और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई थी।
होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली Mumbai Police Receives Bomb Threat
इससे पहले, ईमेल के जरिए Mumbai के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। Mumbai के वरली स्थित ‘फोर सीजन’ होटल को एक अज्ञात शख्स की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। होटल प्रशासन ने तुरंत मेल की जानकारी Mumbai Police कंट्रोल रूम को दी। ईमेल में तमिलनाडु Police के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी। ईमेल के जरिए 7 आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी, जिसमें ‘फोर सीजन’, Mumbai (होटल) के 3 वीआईपी रूम का जिक्र था।
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया