नई दिल्ली: Murder convict absconding on parole arrested दिल्ली पुलिस ने हत्या के उस दोषी को गिरफ्तार कर लिया है जो 2002 में पैरोल मिलने के बाद 24 साल से फरार था। उसे हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राकेश पटेल उर्फ पप्पी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर अपनी पहचान बदल ली थी और प्रयागराज में नंदलाल वर्मा के नाम से रह रहा था। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, राकेश पटेल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 1990 में जहांगीरपुरी इलाके में अपने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
2002 में पैरोल पर बाहर आया दोषी फिर नहीं लौटा जेल, पुलिस ने खंगाले रिकॉर्ड और ठिकाने Murder convict absconding on parole arrested
नई दिल्ली: Murder convict absconding on parole arrested उन्होंने बताया कि पटेल, चंदर प्रकाश और अनिल कुमार को 1995 में हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया गया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पटेल को 1999 में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा शादी के लिए पैरोल दी गई थी। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद उसने जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि 2002 में, उसे फिर से पैरोल दी गई, लेकिन इस बार, 24 जून को उसकी पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। अधिकारी के मुताबिक, एक टीम ने उसके आपराधिक इतिहास, पैरोल रिकॉर्ड, मोबाइल विवरण और ज्ञात ठिकानों का विश्लेषण किया,
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
24 साल से फरार दोषी प्रयागराज से गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली असली पहचान Murder convict absconding on parole arrested
नई दिल्ली: Murder convict absconding on parole arrested उसका पता लगाने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे और वह प्रयागराज में मिला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सूचना के आधार पर, टीम ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया। शुरू में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि उसका नाम नंदलाल वर्मा है।’पुलिस ने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान उसने अपनी असली पहचान कबूल कर ली और यह भी स्वीकार किया कि वह 2002 में पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था।
पुलिस ने बताया कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उसे तीन जून, 2002 को पैरोल पर रिहा किया गया था और पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया।
also reads: New Delhi: दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए प्रतिभा खोज योजना शुरू की Delhi Talent Search Scheme 2026
follow as: http://digital samaj.com
follow as: http://facebook. com
follow as: http://youtube. com
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

