Departure from Delhi to Karur: तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा गठित किया गया एनडीए प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली से करूर के लिए रवाना हो गया है।
भगदड़ की परिस्थितियों की जांच Departure from Delhi to Karur
यह प्रतिनिधिमंडल करूर भगदड़ की परिस्थितियों की जांच करेगा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद हेमा मालिनी कर रही हैं। इसके अलावा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, रेखा शर्मा, बृजलाल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और तेलुगु देशम पार्टी सांसद पुट्टा महेश कुमार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं।
Related Posts
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
तमिलनाडु के करूर के लिए रवाना Departure from Delhi to Karur
डेलिगेशन मंगलवार की सुबह नई दिल्ली से तमिलनाडु के करूर के लिए रवाना हुआ। डेलिगेशन के सदस्यों ने कहा कि जेपी नड्डा ने हम लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। हम लोग वहां जा रहे हैं, स्थिति का जायजा लेंगे और इसके साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि वहां पर भगदड़ कैसे हुई और वर्तमान स्थिति कैसी है। हम लोग उसकी एक संयुक्त रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेंगे।
दुखद भगदड़ के स्थल का दौरा Departure from Delhi to Karur
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आठ सांसदों वाला एक एनडीए प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। यह प्रतिनिधिमंडल टीवीके पार्टी की रैली के दौरान हुई दुखद भगदड़ के स्थल का दौरा करेगा, मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेगा और घटना के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश करेगा। वहां पहुंचकर हम घटनास्थल का दौरा करेंगे और शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि त्रासदी के पीछे क्या कारण थे। हम स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे। फिर एक संयुक्त रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेंगे।”
प्रभावित लोगों से भी मुलाकात Departure from Delhi to Karur
भाजपा सांसद हेमा मालिनी (जो इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं) ने कहा कि वह पता लगाएंगी कि क्या हुआ और प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगी। बता दें कि करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 110 लोग घायल हो गए, जिसमें से 51 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। बाकी घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india

